Bihar BTech Admission 2025: इतने कॉलेजों में होगा एडमिशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में कुल 13,860 सीटें उपलब्ध हैं. इसके अलावा CIPET बिहटा की 75 सीटें, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ वुमन टेक्नोलॉजी, दरभंगा की 120 सीटें, डेयरी टेक्नोलॉजी की 34 सीटें, और 4 सेल्फ फाइनेंस सीटें भी शामिल हैं.
ऐसे मिलेगा एडमिशन
इन सभी कॉलेजों में एडमिशन के लिए NTA द्वारा आयोजित JEE Main 2025 स्कोर को मान्यता दी गई है. BCECEB के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार में पिछले पांच वर्षों से JEE Main स्कोर के आधार पर ही इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला हो रहा है.
Bihar BTech Admission 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
प्रक्रिया | तारीख |
प्रथम सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी | 3 जुलाई 2025 |
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड | 4 से 7 जुलाई 2025 |
प्रथम राउंड में एडमिशन | 5 से 7 जुलाई 2025 |
द्वितीय राउंड की प्रोविजनल लिस्ट | 10 जुलाई 2025 |
आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 11 से 12 जुलाई 2025 |
द्वितीय राउंड की फाइनल लिस्ट | 14 जुलाई 2025 |
द्वितीय राउंड अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड | 15 से 18 जुलाई 2025 |
द्वितीय राउंड में एडमिशन व डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन | 16 से 18 जुलाई 2025 |
कैसे होगा एडमिशन?
- पहले छात्रों को BCECEB की वेबसाइट पर चॉइस फिलिंग और मेरिट के आधार पर रजिस्ट्रेशन करना होता है.
- सीट अलॉटमेंट मेरिट लिस्ट के अनुसार होता है.
- फिर निर्धारित तिथियों पर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाती है.
यह भी पढ़ें- BTECH IIT CUTOFF 2025: बीटेक में किस रैंक पर मिलेगी CSE ब्रांच? IIT Bombay या Madras के लिए चाहिए इतने अंक
यह भी पढ़ें- Elon Musk Hiring 2025: Elon Musk की कंपनी में काम करने का मौका, 1 करोड़ से ज्यादा होगी सैलरी, मिलेगी ये सुविधा