Diploma in Agribusiness Management: एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट डिप्लोमा एक ऐसा कोर्स है जो छात्रों को कृषि और व्यापार (बिजनेस) से जुड़ी जानकारी देता है. इसमें सिखाया जाता है कि खेती से जुड़ी चीजों को कैसे सही तरीके से बेचा जाए, कैसे मार्केटिंग की जाए, कैसे किसानों और ग्राहकों के बीच अच्छा संबंध बनाया जाए. साथ ही कृषि से जुड़े उद्योगों को सफल बनाने की तकनीकों के बारे में पढ़ाया जाता है.
Diploma in Agribusiness Management Eligibility: कौन कर सकता है ये कोर्स?
Diploma in Agribusiness Management करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है. कुछ कॉलेजों में यह कोर्स केवल 12वीं पास छात्रों के लिए होता है, खासकर अगर कोर्स एडवांस लेवल का हो. अधिकतर कॉलेजों में एडमिशन मेरिट के आधार पर होता है, लेकिन कुछ कॉलेज मे एंट्रेंस एग्जाम या इंटरव्यू भी लेते हैं. इस कोर्स के लिए किसी खास विषय की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन अगर आपने कृषि, विज्ञान या कॉमर्स से पढ़ाई की है तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
Top Entrance Exams: डिप्लोमा इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा
- ICAR AIEEA (UG) – Indian Council of Agricultural Research All India Entrance Examination for Admission (Undergraduate)
- JEECUP – Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh
- AP POLYCET – Andhra Pradesh Polytechnic Common Entrance Test
- TS POLYCET – Telangana State Polytechnic Common Entrance Test
- Haryana DET – Haryana Diploma Entrance Test
- Bihar Polytechnic (DCECE) – Diploma Certificate Entrance Competitive Examination
- MP PPT – Madhya Pradesh Pre-Polytechnic Test
- Rajasthan Polytechnic Entrance Exam – Rajasthan Pre-Polytechnic Test
- CG PPT – Chhattisgarh Pre-Polytechnic Test
- Odisha DET – Odisha Diploma Entrance test
Top college
भारत की कॉलेज जो डिप्लोमा इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट कोर्स ऑफर करती हैं:
S.N. | संस्थान का नाम | स्थान |
---|---|---|
1 | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) | हैदराबाद |
2 | इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) | अहमदाबाद |
3 | वैकुंठ मेहता नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट (VAMNICOM) | पुणे |
4 | कीट स्कूल ऑफ रूरल मैनेजमेंट | भुवनेश्वर |
5 | बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) | वाराणसी |
6 | आनंद कृषि विश्वविद्यालय | गुजरात |
7 | गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय | पंतनगर (उत्तराखंड) |
8 | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय | हिसार |
9 | तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय | कोयंबटूर |
10 | आचार्य एन. जी. रंगा कृषि विश्वविद्यालय | आंध्र प्रदेश |
Diploma in Agribusiness Management Career Option: करियर ऑप्शन
- Agribusiness Manager
- Farm Manager
- Agricultural Marketing Officer
- Retail Agro Store Manager
- Supply Chain Manager
- Agricultural Consultant
- Food Processing Industry Jobs
- Cooperative Society or NGO Worker
- Agribusiness Startup Founder
- Agriculture Finance and Banking Officer
रिपोर्ट- श्रेया सलोनी पांडे
यह भी पढ़ें: बनारसी गर्ल की Microsoft में एंट्री, BTech कंप्यूटर साइंस नहीं इस ब्रांच की स्टूडेंट
AI Certificate Course: IT सेक्टर Job में इन 5 AI Skills की डिमांड, कम फीस में करें सर्टिफिकेट कोर्स
500000 तक Salary, Digital Marketing vs Coding 2025 में क्या बेहतर? Google जैसी Top टेक कंपनियों में JOB
Best Career Options After 12th: मेडिकल स्टोर खोलना आसान नहीं? जरूरी हैं ये डिग्रियां
MBA Courses: बनें मैनेजमेंट की दुनिया के बेताज बादशाह, इन 5 कोर्स से चमकेगी किस्मत