ऑफिशियल वेबसाइट पर NEET UG Topper List 2025
NEET UG टॉपर लिस्ट को आप neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर “Score Card” और “Topper List PDF” सेक्शन से डाउनलोड कर सकते हैं. AIR-1 से लेकर टॉप 100 तक की रैंक, मार्क्स और राज्य की जानकारी उपलब्ध है.
AIR-1 कौन बना? (NEET UG Topper List 2025)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट यूजी रिजल्ट 2025 में राजस्थान के हनुमानगढ़ के महेश केसवानी की पहली रैंक आई है. इसके अलावा इंदौर के उत्कर्ष अवधिया ने सेकेंड रैंक हासिल की है. NEET UG Topper List 2025 इस प्रकार है-
रैंक | नाम | पर्सेंटाइल | राज्य |
1 | महेश कुमार | 99.9999547 | राजस्थान |
2 | उत्कर्ष अवधिया | 99.9999095 | मध्य प्रदेश |
3 | कृषंग जोशी | 99.9998189 | महाराष्ट्र |
4 | मृणाल किशोर झा | 99.9998189 | दिल्ली |
5 | अविका अग्रवाल | 99.9996832 | दिल्ली |
6 | जेनिल विनोदभाई भयानी | 99.9996832 | गुजरात |
7 | केशव मित्तल | 99.9996832 | पंजाब |
8 | झा भव्य चिराग | 99.9996379 | गुजरात |
9 | हर्ष केदावत | 99.9995474 | दिल्ली |
10 | आरव अग्रवाल | 99.9995474 | महाराष्ट्र |
यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025 OUT: नीट यूजी रिजल्ट जारी, इस Direct Link से सबसे पहले करें चेक
कहां और कैसे देखें टाॅपर लिस्ट? (NEET UG Topper List 2025)
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, आप इसे NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा, रिजल्ट के साथ कट-ऑफ, मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड भी उपलब्ध होंगे. छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट देख पाएंगे.
NEET UG Topper List 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट:
- एनटीए की वेबसाइट- nta.ac.in
- नीट की आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in