Bhagavad Gita Gyan : भगवद् गीता में बताए गए है ये 10 खास उपदेश, आप भी पढ़िये
Bhagavad Gita Gyan : भगवद गीता में भगवान श्री कृष्ण ने जो उपदेश दिए हैं, वे जीवन को समझने और सही मार्ग पर चलने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. यहां खास उपदेश दिए गए हैं.
By Ashi Goyal | March 11, 2025 12:53 AM
Bhagavad Gita Gyan : भगवद गीता एक अद्भुत धार्मिक ग्रंथ है, जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जीवन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों और धर्म के बारे में उपदेश दिए. यह ग्रंथ न केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण से, बल्कि जीवन के हर पहलु में मार्गदर्शन प्रदान करता है. गीता में कर्म, भक्ति, ज्ञान और योग के विषयों पर गहरी बातें की गई हैं, जो हर व्यक्ति के जीवन को सही दिशा देने में मदद करती हैं. इसके उपदेशों का अनुसरण करने से जीवन में शांति, संतुलन और सफलता मिलती है, भगवद गीता में भगवान श्री कृष्ण ने जो उपदेश दिए हैं, वे जीवन को समझने और सही मार्ग पर चलने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. यहां खास उपदेश दिए गए हैं:-
– कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन, मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि”
“तुम्हारा अधिकार केवल कर्म करने में है, उसके फल में नहीं. इसलिए तुम फल की चिंता मत करो और कर्म करते रहो”