Chanakya Niti : खुलकर जियें, चाहे लोग बुरा कहें- चाणक्य के अनमोल विचार पढ़िये
Chanakya Niti : चाणक्य के ये अमूल्य उपदेश आज भी समय-समय पर हमें सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं, आप भी पढ़िये.
By Ashi Goyal | January 13, 2025 9:52 PM
Chanakya Niti : चाणक्य नीतियां जीवन जीने के सर्वोत्तम तरीके और सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन का स्रोत हैं. चाणक्य, जिनकी विद्वता और राजनीति की समझ ने उन्हें महान बना दिया, के विचार आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं. उनके सिद्धांतों में नीति, ज्ञान, और आत्मविश्वास की बातें हैं, जो हर व्यक्ति को अपने जीवन में उतारने की जरूरत है. चाणक्य के ये अमूल्य उपदेश आज भी समय-समय पर हमें सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं:-
“जो वक्त आने पर किसी के काम नहीं आता, वह वक्त किसी के काम नहीं आता”
“आपका उद्देश्य महान होना चाहिए, और उस उद्देश्य को पाने के लिए मेहनत भी उतनी ही महान होनी चाहिए”