Chanakya Niti: इन लोगों को सोने देना पड़ सकता है महंगा, तुरंत जगाएं नहीं तो होगा पछतावा
Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जितनी जल्दी हो सके नींद से जगा देना चाहिए. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
By Saurabh Poddar | July 17, 2025 8:17 PM
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. अपनी नीति में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया है जिन्हें हमें कभी भी सोने नहीं देना चाहिए. चाणक्य का कहना है अगर ये लोग आपको कहीं भी सोते हुए दिख जाए तो आपको इन्हें तुरंत जगा देना चाहिए. इन लोगों को देर तक सोने देना कई बार काफी नुकसानदेह हो सकता है. चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
विद्यार्थी को जगाएं नींद से
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपको कोई भी विद्यार्थी पढ़ाई करते समय सोते हुए दिखाई दे तो आपको उन्हें बिना देर किये नींद से जगा देना चाहिए. अगर पढ़ाई करते समय विद्यार्थी सो जाए तो इससे उनके भविष्य पर काफी बुरा असर पड़ सकता है.
अगर कोई भी राही यात्रा करने के दौरान सो जाए तो उसे जितनी जल्दी हो सके नींद से जगा देना चाहिए. अगर इन्हें सही समय पर न उठाया जाए तो आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने में देर हो सकती है.
सेवक को नींद से जगाएं
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपको कोई भी सेवक अपने कार्य के बीच में सोता हुआ दिखे तो उसे तुरंत नींद से जगा देना चाहिए. अगर आप उन्हें समय रहते नहीं उठाते हैं तो इससे उनकी नौकरी पर भी काफी बुरा असर पड़ सकता है.
जिसे भूख लगी हो
अगर आपके सामने कोई भी ऐसा इंसान है जिसे भूख लगी हो और वह सो रहा है तो आपको उसे भोजन आते साथ नींद से जगा देना चाहिए. अगर आप समय रहते उसे नींद से नहीं जगाते हैं तो उसके हाथ से अपनी भूख मिटाने का मौका चला जाता है.