Chanakya Niti: चाणक्य ने बताई थी पुरुषों की हार की 5 वजहें, क्या आप भी कर रहे हैं वही गलतियां

Chanakya Niti: अगर आप जीवन में बार-बार असफल हो रहे हैं या तरक्की नहीं मिल रही, तो हो सकता है आप भी वही गलतियां कर रहे हों, जिनसे चाणक्य ने चेताया था.

By Shubhra Laxmi | August 2, 2025 8:32 AM
an image

Chanakya Niti: चाणक्य सिर्फ एक महामंत्री या नीतिकार ही नहीं थे, बल्कि आज भी उनकी बातें जीवन की सच्चाइयों को उजागर करती हैं. उन्होंने अपने ग्रंथ ‘चाणक्य नीति’ में पुरुषों की सफलता और विफलता दोनों के पीछे के कारणों को बड़ी साफगोई से बताया है. चाणक्य मानते थे कि हर पुरुष को कुछ विशेष बातों से बचना चाहिए, वरना वह चाहे जितना भी बुद्धिमान या शक्तिशाली हो, अंत में हार का सामना जरूर करेगा. अगर आप जीवन में बार-बार असफल हो रहे हैं या तरक्की नहीं मिल रही, तो हो सकता है आप भी वही गलतियां कर रहे हों, जिनसे चाणक्य ने चेताया था.

Chanakya Niti: गुस्से पर नियंत्रण न होना

अगर पुरुष अपने क्रोध को नहीं संभाल पाते, तो वह कई बार ऐसे फैसले ले लेते हैं जो भविष्य में भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं. चाणक्य कहते थे कि क्रोध व्यक्ति की बुद्धि को नष्ट कर देता है. गुस्से में किया गया कार्य अक्सर पछतावे का कारण बनता है.

Chanakya Niti: गलत संगत में समय बिताना

चाणक्य ने स्पष्ट कहा था कि यदि पुरुष गलत लोगों की संगत में पड़ जाए, तो उसका पतन निश्चित है. बुरी संगति व्यक्ति की सोच, निर्णय और जीवन दिशा को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है. सफलता के लिए सही लोगों के साथ रहना जरूरी है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: गरीब से राजा बनने तक का राज जानिए इन 5 विचारों में

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसा कमाना है तो भूलकर भी न करें ये 3 काम, वरना गरीबी पीछा नहीं छोड़ेगी

Chanakya Niti: समय का दुरुपयोग करना

जो पुरुष समय को हल्के में लेते हैं, उन्हें कभी भी असली सफलता नहीं मिलती. चाणक्य मानते थे कि समय सबसे बड़ा धन है. जो इसे बर्बाद करता है, वह अपने भविष्य को खुद ही खत्म कर देता है. समय की कद्र करने वाला ही उन्नति कर पाता है.

Chanakya Niti: महिलाओं का अपमान करना

चाणक्य ने हमेशा नारी का सम्मान करने पर बल दिया. उनके अनुसार, जो पुरुष महिलाओं का अपमान करता है या उनके साथ दुर्व्यवहार करता है, उसका भाग्य कभी साथ नहीं देता. सम्मान की भावना जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे तरक्की आसान होती है.

Chanakya Niti: आलस्य और टालमटोल करना

आलस्य को चाणक्य ने सबसे बड़ा शत्रु बताया है. जो पुरुष हमेशा काम को टालते रहते हैं, वे कभी भी आगे नहीं बढ़ पाते. चाणक्य नीति कहती है कि जो आज का काम कल पर छोड़ता है, उसका कल कभी नहीं सुधरता. समय पर काम करना सफलता की कुंजी है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर ये 4 आदतें हैं आप में, तो कोई नहीं रोक सकता आपको आगे बढ़ने से

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 आदतों से होता है जीवन बर्बाद, समय रहते हो जाएं सतर्क

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर रिश्ते संभालने हैं तो चाणक्य की इन बातों को भूलकर भी न करें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Life and Style

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version