Chanakya Niti: जीवन में रहना है आगे, तो सही वक्त की पहचान है जरूरी

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें हैं जो मुश्किल समय में लोगों को सही दिशा दिखाने में मदद करती है. इन नीतियों में सामाजिक, व्यक्तिगत और राजनीति से जुड़ी बातों के बारे में बताया गया है. इस आर्टिकल में जानते हैं व्यक्ति के भविष्य के बारे में क्या बताया गया है.

By Sweta Vaidya | July 9, 2025 8:32 AM
an image

Chanakya Niti: जिंदगी में सुख सुविधा हो इसकी कोशिश हर इंसान करता है. जीवन में सफल होने के लिए मेहनत के साथ समय का भी ध्यान देना जरूरी है. आचार्य चाणक्य अपने समय के महान विद्वान और कुशल रणनीतिकार माने जाते है. चाणक्य नीति में सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े बातों के बारे बताया गया है. ये बातें आज भी लोगों का मार्गदर्शन करने में सहायक है. चाणक्य नीति में ऐसी कई बातें हैं जो मुश्किल समय में लोगों को सही दिशा दिखाने में मदद करती है. चाणक्य नीति में आपको कई विषयों के ऊपर जानकारी मिलती है. चाणक्य नीति के अनुसार, 

अनागतविधाता च प्रत्युत्पन्नमतिस्तथा। 

द्वावेतौ सुखमेवेते यद्भविष्यो विनश्यति॥

इस श्लोक के अनुसार, जो व्यक्ति आने वाली विपत्ति के बारे में सतर्क रहता है और आगे की योजना बनाता है और जो बुद्धि से काम लेता है वही सूखी है. जो व्यक्ति भाग्य के भरोसे बैठा रहता है वह नष्ट हो जाता है. 

इस बात का रखें ध्यान 

  • चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति भविष्य को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाता है और आगे आने वाली किसी भी कठनाई के लिए तैयार रहता है. ऐसा व्यक्ति ही बुद्धिमान होता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, आगे के बारे में योजना बना लेने से काम करने में आसानी होती है और ऐसा व्यक्ति जीवन में सूखी रहता है. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इस तरह के दोस्तों से रहें दस कदम दूर, नहीं तो भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

यह भी पढ़ें: Chanakya Sutra: सफलता की राह में रोड़ा बनती है आपकी ये एक गलती, सुधार नहीं किए तो जीवन भर रहेंगे परेशान

  • आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में बताया गया है कि जो इंसान भाग्य के भरोसे रहता है और कोई सही निर्णय नहीं ले पाता है. ऐसा व्यक्ति अपने समय और जीवन को बर्बाद कर देता है. ऐसे व्यक्ति के जीवन में दुख की स्थिति बनी रहती है.  

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मन की बात को रखें गुप्त, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Life and Style

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version