महिला संवा. महिलाओं को वीडियो व लीफलेट के माध्यम से दी जा रही योजनाओं की जानकारीसूर्यगढ़ा व बड़हिया के गांवों में महिला संवाद का किया गया आयोजनलखीसराय. सामाजिक कुरीतियों के
By Rajeev Murarai Sinha Sinha | June 6, 2025 6:22 PM
महिला संवा. महिलाओं को वीडियो व लीफलेट के माध्यम से दी जा रही योजनाओं की जानकारीसूर्यगढ़ा व बड़हिया के गांवों में महिला संवाद का किया गया आयोजन
लखीसराय.
सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु संकल्पित महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और अब तकनीक के क्षेत्र में भी उन्नत हो रही हैं. वो बेझिझक अपने अधिकार और बेटा-बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए समाज के नव निर्माण में लग गयी हैं. आधुनिक शिक्षा प्रणाली की तरफ ग्रामीण महिलाएं मुखातिब हुईं हैं और अपने बच्चों के लिए व्यवसायिक शिक्षा की मांग कर रहीं हैं. महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं समस्या से लेकर समाधान तक की बातें कर रही हैं. महिलाएं अब सड़क, नाली, आवास, शौचालय, नल-जल से हट कर अब अपने लिए रोजगार की मांग कर रही हैं. संवाद के माध्यम से महिलाएं अपने मन की बातों को साझा कर रही हैं. महिला संवाद की वजह से अब महिलाएं अपने घर से निकल कर विकास की बातें कर रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है