Q. पहला लोकसभा आम चुनाव कब से कब तक हुआ था?
25 अक्टूबर, 1951 से 21 फरवरी 1952 तक
Q. अपने देश के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
सुकुमार सेन
Q. जब पहला लोकसभा आम चुनाव हुआ तब भारत के राष्ट्रपति कौन थे?
डॉ राजेंद्र प्रसाद
Q. लोकसभा के पहले अध्यक्ष कौन थे?
जीवी मावलंकर (15 मई, 1952-27 फरवरी, 1956)
Q. महिलाओं को पहली बार चुनावों में मतदान की अनुमति कब दी गयी?
भारत में महिलाएं पहले आम चुनाव (1951-52) से ही मतदान करती आ रही हैं.
Q. लोकसभा का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
लोकसभा का सामान्य कार्यकाल पांच वर्षों का होता है, लेकिन इसे राष्ट्रपति द्वारा पहले भी विघटित किया जा सकता है.
Q. भारत में अपनी आजादी के बाद से अब तक कितने लोकसभा आम चुनाव हुए हैं?
17 (आखिरी लोकसभा चुनाव 2019 में हुए थे)
Q. भारत में किस वर्ष से देश भर में आम चुनावों के लिए ईवीएम का उपयोग करना शुरू किया?
वर्ष 2004 से
Q. सामान्य, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के बीच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का विभाजन क्या है?
सामान्य : 412, अनुसूचित जाति : 84, अनुसूचित जनजाति : 47
Q. आदर्श आचार संहिता क्या है?
भारत का चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आदर्श आचार संहिता को लागू करता है. इसके तहत चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के आचरण के लिए दिशा-निर्देश निर्धारित होते हैं.