Aaj Ka Panchang 3 July 2024: आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ अशुभ समय
Aaj Ka Panchang 3 July 2024: आज बुध प्रदोष का व्रत रखा जाएगा. हिंदू धर्म में किसी भी प्रकार के कार्य करने से पहले पंचांग में शुभ और अशुभ मुहूर्त पर विचार किया जाता है.
By Radheshyam Kushwaha | July 3, 2024 6:15 AM
Aaj Ka Panchang 3 July 2024: आज है 3 जुलाई दिन बुधवार. वहीं पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी प्रातः 06 बजकर 41 मिनट के उपरांत त्रयोदशी तिथि है. आज का दिन भगवान शिव जी को समर्पित है. आज बुध प्रदोष व्रत है. इस दिन प्रदोष काल में पूजा लाभकारी मानी जाती है. आइए जानते है आज के पंचांग में शुभ अशुभ समय
03 जुलाई 2024 दिन बुधवार
आषाढ़ कृष्ण पक्ष द्वादशी प्रातः -06:41 उपरांत त्रयोदशी
उपाय दुर्गा चालीसा का पाठ करें। आराधनाः ॐ गं गणपतये नमः खरीदारी के लिए शुभ समयः प्रात:07:30 से 09:00 तक राहुकाल: दोपहर 12:00 से 1:30 बजे तक दिशाशूल-ईशान कोण एवं उत्तर ।।अथ राशि फलम्।