Shardiya Navratri 2024: इस वाहन पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें क्या असर होगा
Shardiya Navratri 2024: इस वर्ष नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से आरंभ हो रही है. इस बार शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा का आगमन किस पर है और किस पर माता दुर्गा प्रस्थान करेगी आइए जानें
By Shaurya Punj | September 9, 2024 12:38 PM
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का त्योहार हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि (shardiya navratri 2024) का त्योहार हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है. आइए जानते हैं साल 2024 में कब है शारदीय नवरात्र और इस बार शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा का आगमन किस पर है.
शारदीय नवरात्र में घटस्थापना का मुहूर्त क्या है ?
शारदीय नवरात्र में घटस्थापना का अपना अलग महत्व है. घटस्थापना का शुभ मुहूर्त 03 अक्टूबर को प्रात: 06.15 बजे से शुरू होगा, जो सुबह 07. 22 बजे तक रहेगा.
क्या है इस बार दुर्गा मां कि सवारी ?
इस नवरात्रि में मां दुर्गा का पालकी में सवार होकर आएंगी, देवी पुराण में पालकी की सवारी को बहुत शुभ माना गया है. मां दुर्गा चरणायुध यानी बड़े पंजे वाले मुर्गे पर सवार होकर लौटेंगी. हालांकि इसका असर देश की स्थितियों पर आंशिक प्रतिकूल हो सकता है.
शारदीय नवरात्रि 2024 तिथि
नवरात्रि का पहला दिन- मां शैलपुत्री – 3 अक्टूबर 2024 नवरात्रि का दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा – 4 अक्टूबर 2024 नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्टूबर 2024 नवरात्रि का चौथा दिन- मां कूष्मांडा की पूजा – 6 अक्टूबर 2024 नवरात्रि का पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्टूबर 2024 नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्टूबर 2024 नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्टूबर 2024 नवरात्रि का आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा – 10 अक्टूबर 2024 नवरात्रि का नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा – 11 अक्टूबर 2024 विजयदशमी – 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन