अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो में मोहम्मद कैफ ने कहा, “पर्पल कैप के मौजूदा नियम जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों के लिए नाइंसाफी हैं. मैं पर्पल कैप के नियमों से खुश नहीं हूं क्योंकि ये बुमराह, सुनील नरेन और राशिद खान जैसे गेंदबाजों के लिए अन्यायपूर्ण है, जो अब तक आईपीएल में यह अवॉर्ड नहीं जीत पाए हैं.” कैफ ने आगे कहा कि बल्लेबाज बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ खास तैयारी के साथ आते हैं क्योंकि उन्हें पता होता है कि ये कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं. कैफ ने आगे कहा, “क्योंकि बल्लेबाज बुमराह जैसे गेंदबाजों के खिलाफ होमवर्क करके आते हैं. वे ये सोचकर खेलते हैं कि हमें इनकी गेंद पर विकेट नहीं गंवाना है.”
कैफ ने यह भी कहा कि बल्लेबाज बुमराह का सामना संभलकर करते हैं और उन्हें खुलकर खेलने से बचते हैं, जिससे बुमराह को ज्यादा विकेट नहीं मिल पाते. बुमराह की गेंदबाजी का खौफ हर बल्लेबाज के दिमाग में होता है. यही वजह है कि बुमराह शायद ही कभी पर्पल कैप जीत पाते हैं, क्योंकि यह अवॉर्ड सिर्फ विकेट गिनती पर आधारित है.” कैफ ने आगे सुझाव भी दिया कि पर्पल कैप के लिए नियमों में बदलाव किए जाने चाहिए ताकि पूरे सीजन के दौरान गेंदबाजों के प्रदर्शन का सही आंकलन हो सके. उन्होंने कहा, “नियमों में कुछ बदलाव होने चाहिए, जैसे आपने कितनी बाउंड्री दीं? कितने छक्के खाए? आपकी इकॉनमी रेट क्या है? 10 से ऊपर की इकॉनमी रखने वाले गेंदबाज भी पर्पल कैप की दौड़ में हैं, ये कहां का न्याय है?” (Mohammad Kaif on Purple Cap Rule for Bowlers likes of Jasprit Bumrah)
फिलहाल मौजूदा आईपीएल 2025 में जोश हेजलवुड पर्पल कैप होल्डर के तौर पर शीर्ष पर हैं, उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सिर्फ़ 10 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं. ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने 36.5 ओवर फेंके हैं और 8.44 की शानदार इकॉनमी रेट से 311 रन दिए हैं. वहीं गुजरात टाइटन्स के प्रसिद्ध कृष्णा नौ मैचों में 17 विकेट लेकर उनसे आगे हैं. वहीं मुंबई इडियंस के ट्रेंट बोल्ट 11 मैचों में 16 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं. जबकि चोट से उबरकर आए मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह सात मैचों में 11 विकेट लेकर सूची में 19वें स्थान पर हैं. कम विकेट लेने के बावजूद, बुमराह का इकॉनमी रेट मात्र 6.96 का है, संभवतः मोहम्मद कैफ इसी बात की ओर इशारा कर रहे थे.
IPL के 17 साल के अब तक पर्पल कप विजेता गेंदबाज
वर्ष | खिलाड़ी | विकेट | टीम |
---|
2008 | सोहेल तनवीर | 22 | राजस्थान रॉयल्स |
2009 | आरपी सिंह | 23 | डेक्कन चार्जर्स |
2010 | प्रज्ञान ओझा | 21 | डेक्कन चार्जर्स |
2011 | लसिथ मलिंगा | 28 | मुंबई इंडियंस |
2012 | मोर्ने मोर्केल | 25 | दिल्ली डेयरडेविल्स |
2013 | ड्वेन ब्रावो | 32 | चेन्नई सुपर किंग्स |
2014 | मोहित शर्मा | 23 | चेन्नई सुपर किंग्स |
2015 | ड्वेन ब्रावो | 26 | चेन्नई सुपर किंग्स |
2016 | भुवनेश्वर कुमार | 23 | सनराइजर्स हैदराबाद |
2017 | भुवनेश्वर कुमार | 26 | सनराइजर्स हैदराबाद |
2018 | आंद्रे टाई | 24 | किंग्स इलेवन पंजाब |
2019 | इमरान ताहिर | 26 | चेन्नई सुपर किंग्स |
2020 | कागिसो रबाडा | 30 | दिल्ली कैपिटल्स |
2021 | हर्षल पटेल | 32 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
2022 | युजवेंद्र चहल | 27 | राजस्थान रॉयल्स |
2023 | मोहम्मद शमी | 28 | गुजरात टाइटन्स |
मिले गले-ली सेल्फी, खलील अहमद से मिलकर चहक उठा पोंटिंग परिवार, देखें Video
कप्तान हो तो ऐसा! आंख के ऊपर लगे थे टांके फिर भी खेले हार्दिक, लोगों को याद आए विराट कोहली
‘मैं दोषी था…’, इस बात से परेशान थे रिकल्टन, रोहित के साथ साझेदारी और अपनी बैटिंग पर भी बोले