इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के 10 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और वह अंकतालिका में आठवें स्थान पर आ गई है. राजस्थान रॉयल्स के पास अब भी प्लेऑफ की रेस में पहुंचने के काबिल है, अगर रॉयल्स अपने बचे हुए चारों लीग मुकाबले बड़े अंतर से जीत जाती है और तीन से ज्यादा टीमें 14 से अधिक अंक हासिल नहीं करती हैं, तो रॉयल्स के पास टॉप-4 में जगह बनाने और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका रहेगा. इसका मतलब होगा कि फिलहाल वह अपने सभी मैच जीते और फिलहाल टॉप की सभी टीमें अपने मैच गंवाएं.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहले ही 14 अंकों के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के पास 12-12 अंक हैं और इनके पास कम से कम चार-चार मुकाबले और बाकी हैं. लेकिन अगर राजस्थान अपने बचे चार में से कोई भी एक मैच हारती है, तो उसकी प्लेऑफ की दौड़ खत्म हो जाएगी. वहीं अगर राजस्थान अपने बचे चार में से कोई भी एक मैच हारती है, तो उसकी प्लेऑफ की दौड़ खत्म हो जाएगी.
GT vs RR मैच के बाद आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल
स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
1 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 10 | 7 | 3 | – | 14 | 0.521 |
2 | मुंबई इंडियंस | 10 | 6 | 4 | – | 12 | 0.889 |
3 | गुजरात टाइटंस | 9 | 6 | 3 | – | 12 | 0.748 |
4 | दिल्ली कैपिटल्स | 9 | 6 | 3 | – | 12 | 0.482 |
5 | पंजाब किंग्स | 9 | 5 | 3 | 1 | 11 | 0.177 |
6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 10 | 5 | 5 | – | 10 | -0.325 |
7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 9 | 3 | 5 | 1 | 7 | 0.212 |
8 | राजस्थान रॉयल्स | 10 | 3 | 7 | – | 6 | -0.349 |
9 | सनराइजर्स हैदराबाद | 9 | 3 | 6 | – | 6 | -1.103 |
10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 9 | 2 | 7 | – | 4 | -1.302 |
राजस्थान रॉयल्स के आगामी मैच
राजस्थान को फिलहाल चार और मैच खेलने हैं, जिनमें उसका सबसे पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा, उसके बाद वह केकेआर से भिड़ेगी, फिर सीएसके और अंत में पंजाब किंग्स से भिड़ंत होगी. इनमें से दो मुकाबले उसके अपने होम ग्राउंड पर होंगे, जबकि दो मैच अवे ग्राउंड पर होंगे. राजस्थान केवल सम्मान के लिए ही नहीं अब किस्मत के भरोसे भी मैदान पर होगा.
- 1 मई: बनाम मुंबई इंडियंस, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
- 4 मई: बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- 12 मई: बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- 16 मई: बनाम पंजाब किंग्स, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
वैभव सूर्यवंशी के शतक में बने कुल 8 रिकॉर्ड, तूफान के बाद की शांत में; उपलब्धि का एक-एक हिसाब
बैसाखी छोड़ उछल पड़े राहुल द्रविड़, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर जमकर मनाया जश्न, देखें Video
अगली पीढ़ी का सितारा…, वैभव सूर्यवंशी के शतक पर दिग्गजों की प्रतिक्रिया, सचिन, युवराज से लेकर पठान तक बोले