मनिहारी मनिहारी प्रखंड के महेशपुर सीज दिलारपुर में महाविष्णु यज्ञ भक्ति माहौल में शुक्रवार को शुरू हुआ. यज्ञ को लेकर सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. कलश शोभायात्रा में काफी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु शामिल हुए. भक्ति गीत- संगीत से माहौल भक्तिमय था. वैदिक मंत्रोच्चारण से महायज्ञ व संकीर्तन शुरू हुआ. 27 जुलाई को यज्ञ का समापन होगा. मौके पर जिला पार्षद सुमति देवी, मनोहरपुर पैक्स अध्यक्ष ललन यादव, दिलीप मंडल, रामजी यादव, ठाकुर मंडल, किशन साह, चंद्र मंडल, अनिरुद्ध मंडल, भोला मंडल, मनोज मंडल, सदानन्द मंडल, बरूण मंडल समेत काफी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद थे.
संबंधित खबर
और खबरें