प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Special train will run for Anand Vihar

By LALITANSOO | April 30, 2025 8:14 PM
feature

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से अलग-अलग रूट पर पांच जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इसमें गाड़ी संख्या 04018-04017 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल हाजीपुर-छपरा- बलिया-गाजीपुर सिटी-जौनपुर के रास्ते चलेगी. गाड़ी संख्या 04018 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल 01 से 29 मई तक प्रत्येक गुरुवार को आनंद विहार से 09.00 बजे खुलकर शुक्रवार को 04.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 02 से 30 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से 06.15 बजे खुलकर शनिवार को 03.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. सीपीआरओ ने इस बारे में सूचना जारी की है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां मुजफ्फरपुर न्यूज़ (Muzzafarpur News), मुजफ्फरपुर हिंदी समाचार (Muzzafarpur News in Hindi),ताज़ा मुजफ्फरपुर समाचार (Latest Muzzafarpur Samachar),मुजफ्फरपुर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Muzzafarpur Politics News),मुजफ्फरपुर एजुकेशन न्यूज़ (Muzzafarpur Education News),मुजफ्फरपुर मौसम न्यूज़ (Muzzafarpur Weather News)और मुजफ्फरपुर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version