BJP प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की नयी टीम की सूची, जातिगत आधार का रखा गया पूरा ख्याल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बिहार बीजेपी की नयी टीम का एलान कर दिया है. नये प्रदेश पदाधिकारियों के चयन में इस साल के अंत में होनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातिगत आधार का पूरा ख्याल रखा गया है.

By Kaushal Kishor | March 20, 2020 5:54 PM
an image

पटना : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बिहार बीजेपी की नयी टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य सभी पदाधिकारियों की घोषणा की गयी है. प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, प्रदेश महामंत्री, कोषाघ्यक्ष, संगठन मंत्री और संगठन सह-महामंत्री के 31 पदों में 14 नये लोगों को तरजीह दी गयी है. नौ लोग प्रदेश प्रवक्ता बनाये गये हैं. इनमें चार नये लोगों को मौका दिया गया है.

प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र और प्रदेश सह-संगठन महामंत्री के पद पर शिवनारायण महतो को ही बरकरार रखा गया है. जिन प्रवक्ताओं की छुट्टी हुई है. उनमें पूर्व विधायक राजीव रंजन, एमएलसी नवल किशोर यादव, जीवेश मिश्रा, विश्वमोहन कुमार, अजीत चौधरी और आनंद झा शामिल हैं. बीजेपी में काफी समय से नयी टीम की घोषणा का इंतजार हो रहा था. प्राप्त सूचना के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्तर से अंतिम मुहर लगने के बाद इसे जारी किया गया है.

हर वर्ग को जगह देने की कोशिश की गयी

नये प्रदेश पदाधिकारियों के चयन में इस साल के अंत में होनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातिगत आधार का पूरा ख्याल रखा गया है. नयी टीम में हर वर्ग के लोगों को जगह देने की कोशिश की गयी है. राज्यसभा टिकट के दावेदार पूर्व कार्यालय प्रभारी देवेश कुमार और जनक राम को प्रदेश का महामंत्री बनाया गया है. वहीं, वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व करनेवाले सुरेश रूंगटा को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है. तीन नये महामंत्रियों में दीघा से विधायक संजीव चौरसिया को भी शामिल किया गया है. प्रदेश प्रवक्ताओं में तीन नये चेहरे को जगह मिली है. इनमें अरविंद सिंह, रामसागर सिंह और विवेकानंद पासवान शामिल हैं. बीजेपी की नयी टीम में मंच, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों में भी जातिगत आधार का पूरा ख्याल रखा गया है.

बिहार प्रदेश की नयी बीजेपी टीम

प्रदेश अध्यक्ष

डॉ संजय जायसवाल

प्रदेश उपाध्यक्ष

अजय निषाद

ओम प्रकाश यादव

राजेंद्र सिंह

राजेंद्र गुप्ता

मिथिलेश तिवारी

धामोहन शर्मा

प्रमोद चंद्रवंशी

पिंकी कुशवाहा

नीतीश मिश्र

राजेश वर्मा

राजीव रंजन

बेबी कुमारी.

प्रदेश संगठन महामंत्री

नागेंद्र जी

प्रदेश सह संगठन महामंत्री

शिवनारायण महतो

प्रदेश महामंत्री

देवेश कुमार

जनक राम

संजीव चौरसिया

सुशील चौधरी

प्रदेश मंत्री

रूप नारायण मेहता

अमृता भूषण

प्रवीण तांती

सिद्धार्थ शंभू

शंभू शरण पटेल

बेबी चंकी

धर्मशीला गुप्ता

अजय यादव

सजल झा

पूनम शर्मा

शीला प्रजापति

संजीव क्षत्रिय

कोषाध्यक्ष

दिलीप जायसवाल

सह-कोषाध्यक्ष

श्यामा सिंह

क्षेत्रीय संगठन मंत्री (मगध, भोजपुर, रोहतास)

अभय कुमार गिरी

मुख्यालय प्रभारी

सुरेश रुंगटा

कार्यालय मंत्री

सतपाल नरोत्तम

सोशल मीडिया / आइटी प्रदेश संयोजक

मनन कृष्णा

सोशल मीडिया / आइटी (मुख्यालय)

मुकुल सिंह

प्रदेश प्रवक्ता

मनोज शर्मा

प्रेमरंजन पटेल

संजय टाइगर

निखिल आनंद

अखिलेश सिंह

विवेकानंद पासवान

अरविंद सिंह

प्रो अफजर शम्शी

रामसागर सिंह

प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष / प्रभारी

प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष : दुर्गेश सिंह

प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी : संजय गुप्ता

महिला मोर्चा अध्यक्ष : लाजवंती झा

महिला मोर्चा प्रभारी : निवेदिता सिंह

किसान मोर्चा अध्यक्ष : सरोज रंजन पटेल

किसान मोर्चा महामंत्री : रंजन तिवारी

किसान मोर्चा प्रभारी : जयनाथ ठाकुर

प्रदेश अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष : जयनाथ चौहान

प्रदेश अति पिछड़ा मोर्चा महामंत्री : ललन मंडल

प्रदेश अति पिछड़ा मोर्चा प्रभारी : संजय चंद्रवंशी

प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष : अजीत चौधरी

प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री : विवेकानंद पासवान

प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी : शिवेश राम

प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष : तल्लु वासकी

प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रभारी : कृष्ण मोहन राय

प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष : तुफैल कादरी

प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक/सह-संयोजक

चिकित्सा : डॉ मनोज कुमार

सह-संयोजक : डॉ अमिताभ चौधरी

कला एवं संस्कृति : वरुण सिंह

सह-संयोजक : राकेश कुमार

पंचायती राज : ओमप्रकाश भुवन

चुनाव आयोग : राधिका रमण

सह-संयोजक : राकेश ठाकुर

लघु उद्योग : संजय सिंह

क्रीडा : अतुल कुमार

सहकारिता : भास्कर सिंह

सह-संयोजक : अरुण यादव

शिक्षक : प्रो अनिल सिन्हा

सह-संयोजक : पंकज क्रांतिकारी

वाणिज्य : नीरज कुमार

सह-संयोजक : सतीश यादव

बुनकर : पृथ्वी चंद्र दास

सह-संयोजक : उदय तांती

बुद्धिजीवी : रामेंद्र राय

विधि : तारकेश्वर नाथ ठाकुर

सह-संयोजक : रविंद्र राय

व्यापार : राकेश कुमार

पूर्व सैनिक : आशुतोष शाही

मत्स्यजीवी : ललन सहनी

महादलित : सुनील राम

बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ : रीता शर्मा

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

यहां पटना न्यूज़ (Patna News) , पटना हिंदी समाचार (Patna News in Hindi), ताज़ा पटना समाचार (Latest Patna Samachar), पटना पॉलिटिक्स न्यूज़ (Patna Politics News), पटना एजुकेशन न्यूज़ (Patna Education News), पटना मौसम न्यूज़ (Patna Weather News) और पटना क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version