भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंड कार्यालयों पर मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. धनबाद महानगर कमेटी की ओर से गरभुडीह स्थित प्रखंड कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया. अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. वहीं गोविंदपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष तालेश्वर साव की अध्यक्षता में गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन किया. धनबाद महानगर द्वारा आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा व झरिया विधायक रागिनी सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हुए. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अवैध खनन और योजनाओं की बदहाली चरम पर है. राशन, पेंशन और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में जनता को राहत नहीं मिल रही. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सरकार पर वादाखिलाफी व जनविरोधी कार्यों का आरोप लगाया. महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने भी संबोधित किया. प्रदर्शन के बाद धनबाद उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांगपत्र सौंपा गया. मौके पर मानस प्रसून, राजकुमार अग्रवाल, पंकज सिन्हा, नित्यानंद मंडल, प्रियंका देवी, रीता यादव, अजय निषाद, गोबिंद राउत, सुमन सिंह, गीता सिंह आदि मौजूद थे.
संबंधित खबर
और खबरें