Jamshedpur news. एग्रिको से साकची गोलचक्कर और कालीमाटी रोड के जाम को लेकर कांग्रेस चलायेगी आंदोलन : दुबे

एग्रीको से साकची गोलचक्कर तक ना फोर लेन बना और ना ही ओवरब्रिज बना

By PRADIP CHANDRA KESHAV | June 13, 2025 7:02 PM
an image

Jamshedpur news.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी शहर में लगने वाले जाम को लेकर जनांदोलन करेगी. साथ ही आम लोगों के पास जाकर उनको जागरूक भी करेगी. सरकार के नुमाइंदे तक इस मुद्दे को पहुंचाया जायेगा. यह जानकारी एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्वी सिंहभूम जिला के कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने दी. श्री दुबे बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर उनके साथ सुखदेव सिंह मल्ली, सामता कुमार, रजनीश सिंह, ऊषा सिंह, नलिनी सिन्हा, अपर्णा गुहा, रीता शर्मा व इंदूभूषण यादव मुख्य से उपस्थित रहे. प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद और उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी ने संपादित किया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि जाम से आम लोग त्राहिमाम हो गये है. एग्रीको से साकची गोलचक्कर तक ना फोर लेन बना और ना ही ओवरब्रिज बना. आम जनता भाजपा के कुचक्र का शिकार हो गयी है.
संबंधित खबर और खबरें

यहां जमशेदपुर न्यूज़ (Jamshedpur News) , जमशेदपुर हिंदी समाचार (Jamshedpur News in Hindi), ताज़ा जमशेदपुर समाचार (Latest Jamshedpur Samachar), जमशेदपुर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jamshedpur Politics News), जमशेदपुर एजुकेशन न्यूज़ (Jamshedpur Education News), जमशेदपुर मौसम न्यूज़ (Jamshedpur Weather News) और जमशेदपुर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version