jamshedpur : मां पीतांबरा की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा, दर्शन आज से

मां पीतांबरा की प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा, दर्शन आज से.

By AKHILESH KUMAR | April 11, 2025 12:49 AM
feature

जमशेदपुर. बिरसानगर जोन नंबर दो बी, मोहरदा में नवनिर्मित मां पीतांबरा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन गुरुवार को भी हवन-पूजा हुई. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री गणेश और मां पीतांबरा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गयी. साथ ही वास्तु पूजन भी हुआ. कामाख्या के स्वामी हृदयानंद महाराज की देखरेख में राजीव शर्मा और अमल शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी. यजमान स्वामी विजयानंद ने सपत्नीक पूजा की. अनुष्ठान का आयोजन मां पीतांबरा शक्ति पीठ (तोयात्मा सेवा सदन) द्वारा हो रहा है. 11 अप्रैल की सुबह छह बजे महाआरती के साथ मां पीतांबरा की प्रतिमा का दर्शन शुरू हो जायेगा. अपराह्न साढ़े 12 बजे से प्रसाद वितरण होगा. शाम साढ़े छह बजे से भजन संध्या और साढ़े सात बजे से गुरुदेव का प्रवचन होगा.

संबंधित खबर और खबरें

यहां जमशेदपुर न्यूज़ (Jamshedpur News) , जमशेदपुर हिंदी समाचार (Jamshedpur News in Hindi), ताज़ा जमशेदपुर समाचार (Latest Jamshedpur Samachar), जमशेदपुर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jamshedpur Politics News), जमशेदपुर एजुकेशन न्यूज़ (Jamshedpur Education News), जमशेदपुर मौसम न्यूज़ (Jamshedpur Weather News) और जमशेदपुर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version