झारखंड की बेटी कोमोलिका बारी बनी वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी, मिला सम्मान

झारखंड की बेटी कोमोलिका बारी ने पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप का खिताब जीती है. इसके साथ ही अंडर-18 व अंडर-21 आयु वर्ग के विश्व खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी है. वहीं, टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए दीपिका कुमारी की बराबरी कर ली है.

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 17, 2021 6:39 PM
feature

Jharkhand News (शचिंद्र कुमार दाश, सरायकेला) : पोलैंड की राजधानी वारशॉ में संपन्न हुए विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप (World Youth Archery Championships) में झारखंड की तीरंदाज कोमोलिका बारी ने बेहतर प्रदर्शन किया. इसके साथ ही कोमोलिका तीरंदाज दीपिका कुमारी की बराबरी कर ली है. वहीं, अंडर-18 और 21 आयु वर्ग के विश्व खिताब जीतने वाली कोमोलिका दूसरी खिलाड़ी बन गयी है. भारत लौटे तीरंदाजी टीम के सदस्यों को केंद्रीय मंत्री सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने स्वागत करते हुए सम्मानित किया.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास में आयोजित सम्मान समारोह में खिलाड़ी समेत पदाधिकारियों की हौसला अफजाई की. मौके पर श्री मुंडा ने कहा कि भारतीय तीरंदाजी दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण सहित 15 पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है. उन्होंने युवा तीरंदाजों को भविष्य की शुभकामना दी. इस दौरान तीरंदाजी कोच संजीव सिंह, पूर्णिमा महतो, सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा, तीरंदाज कोमोलिका बारी समेत तीरंदाजी संघ से जुड़े लोग मौजूद थे.

तीरंदाज कोमोलिका बारी ने सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्ष मीरा मुंडा से भी मिल कर तीरंदाजी के संबंध में विचार-विमर्श किया. कोमोलिका को इस उपलब्धि के लिए मीरा मुंडा ने भी बधाई दी. कोमोलिका बारी ने विश्व युवा तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है.

टाटा आर्चरी एकेडमी की 19 वर्षीय इस तीरंदाज ने अंडर-21 आयु वर्ग के इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए दीपिका कुमारी की बराबरी कर ली है. कोमोलिका अंडर-18 व अंडर-21 आयु वर्ग के विश्व खिताब को जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं. इससे 10 साल पहले तीरंदाज दीपिका कुमारी ने भी पोलैंड में ही यह खिताब अपने नाम किया था.

कोमोलिका बारी मूल रूप से चाईबासा की मझगांव की रहनेवाली है. वर्तमान में उनका परिवार जमशेदपुर के बिरसानगर में रहता है. कोमोलिका बारी ने इस बार अंडर-21 में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अंडर-18 और अंडर-21 दोनों में विश्व चैंपियन बनने वाली दूसरी भारतीय बन गयी है.

Posted By : Samir Ranjan.

संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version