KHELO INDIA CITY OPEN ARCHERY : जमशेदपुर की राज अदिति बनी चैंपियन

झारखंड तीरंदाजी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया सिटी ओपन आर्चरी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

By NESAR AHAMAD | March 16, 2025 8:48 PM
an image

जमशेदपुर. स्पोर्ट्स ऑथिरिटी ऑफ इंडिया, भारतीय तीरंदाजी संघ और झारखंड तीरंदाजी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया सिटी ओपन आर्चरी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में इंडियन, कंपाउंड व रिकर्व वर्ग के कुल 200 तीरंदाजों (महिला-पुरुष) ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता के विजेताओं को भारतीय तीरंदाजी संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी सुमन चंद मोहंती, द्रोणाचार्य और पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कोच पूर्णिमा महतो, कंपीटिशन डायरेक्टर एल मूर्ति, अंतरराष्ट्रीय कोच हरेंद्र सिंह और बीएस राव ने पुरस्कृत किया. महिला कंपाउंड वर्ग में जमशेदपुर की राज अदिति चैंपियन बनी. मेघा बेसरा उपविजेता व अंजु गार्गी तीसरे स्थान पर रही. पुरुष कंपाउंड वर्ग में कौशल लाल विजेता, राज चातर उपविजेता व आशीष कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे. महिला रिकर्व वर्ग में मेघा उरांव पहले, सृष्टि व्यास दूसरे व नेहा नाग तीसरे स्थान पर रही. रिकर्व महिला वर्ग में अंबालेकर वानियांग पहले, कृष्णा पिंगुआ दूसरे व प्रतीक कुमार साहा तीसरे स्थान पर रहे. महिला इंडियन राउंड में वर्षा खालको पहले, प्रिया महाली दूसरे व चांदमनी कुंकल तीसरे स्थान पर रही. पुरुष इंडियन राउंड में माधो बिरुआ पहले, सुनील हेस्सा दूसरे व चंदन प्रमाणिक को तीसरे स्थान मिला.

संबंधित खबर और खबरें

यहां जमशेदपुर न्यूज़ (Jamshedpur News) , जमशेदपुर हिंदी समाचार (Jamshedpur News in Hindi), ताज़ा जमशेदपुर समाचार (Latest Jamshedpur Samachar), जमशेदपुर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jamshedpur Politics News), जमशेदपुर एजुकेशन न्यूज़ (Jamshedpur Education News), जमशेदपुर मौसम न्यूज़ (Jamshedpur Weather News) और जमशेदपुर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version