Jamshedpur news. पूर्व सांसद ददई दुबे को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, शोक में पार्टी का झुकाया गया झंडा

कांग्रेस का जिले के सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित

By PRADIP CHANDRA KESHAV | July 11, 2025 9:59 PM
an image

Jamshedpur news.

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद धनबाद, पूर्व विधायक विश्रामपुर सह पूर्व मंत्री झारखंड सरकार चंद्रशेखर दुबे ऊर्फ ददई दुबे के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है. उनके निधन पर पार्टी का झंडा तिलक पुस्तकालय में तीन दिनों के लिए झुका दिया गया है. साथ ही अगले तीन दिनों के लिए जिले के सभी राजनीतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिये गये हैं. इधर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक राकेश तिवारी ने ददई दुबे के निधन पर गहरी शोक संवेदना एवं दुख प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड कांग्रेस ने अपने अभिभावक एवं एक मजबूत स्तंभ को खो दिया है. कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके निधन से दुखी हैं.
संबंधित खबर और खबरें

यहां जमशेदपुर न्यूज़ (Jamshedpur News) , जमशेदपुर हिंदी समाचार (Jamshedpur News in Hindi), ताज़ा जमशेदपुर समाचार (Latest Jamshedpur Samachar), जमशेदपुर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jamshedpur Politics News), जमशेदपुर एजुकेशन न्यूज़ (Jamshedpur Education News), जमशेदपुर मौसम न्यूज़ (Jamshedpur Weather News) और जमशेदपुर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version