अंडर-9 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में जिले के आठ खिलाड़ी शामिल

jamshedpur sports news chess . महाराष्ट्र शतरंज एसोसिएशन की ओर से पुणे में 37वीं अंडर-9 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता (बालक-बालिका) का आयोजन किया जा रहा है.

By Prabhat Khabar News Desk | December 29, 2024 11:32 PM
feature

जमशेदपुर. महाराष्ट्र शतरंज एसोसिएशन की ओर से पुणे में 37वीं अंडर-9 राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता (बालक-बालिका) का आयोजन किया जा रहा है. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के कुल आठ खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. टीम की मैनेजर की भूमिका पूर्वी सिंहभूम जिले की श्वेता आदित्य निभा रही हैं. इस प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले के अभिज्ञान सिंह, रुद्रनील रॉय, अनिष्का, नायरा आदित्य, विवान बसाक, अद्रजी मोहंती, सौजन्या सुभाषनी पाल व जायरा अहमद हिस्सा ले रही है. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में झारखंड से कुल 11 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इसमें चतरा के अक्षिता व दिगांत और रांची के ऋषि भी शामिल है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां जमशेदपुर न्यूज़ (Jamshedpur News) , जमशेदपुर हिंदी समाचार (Jamshedpur News in Hindi), ताज़ा जमशेदपुर समाचार (Latest Jamshedpur Samachar), जमशेदपुर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Jamshedpur Politics News), जमशेदपुर एजुकेशन न्यूज़ (Jamshedpur Education News), जमशेदपुर मौसम न्यूज़ (Jamshedpur Weather News) और जमशेदपुर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version