पत्नी को जला कर मारने के आरोप में पति गिरफ्तार

शहर थाना क्षेत्र के कचरवा डैम के समीप पत्नी को जला कर मारने के आरोप में 37 वर्षीय जनेश्वर कुमार गिरि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

By SATYAPRAKASH PATHAK | April 14, 2025 8:29 PM
an image

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के कचरवा डैम के समीप पत्नी को जला कर मारने के आरोप में 37 वर्षीय जनेश्वर कुमार गिरि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार 24 मार्च को माधुरी कुमारी की आग से जलने के कारण मौत हो गयी थी. इसके बाद मृतका के भाई अक्षय कुमार गिरि ने जनेश्वर कुमार गिरि, रामचंद्र गिरि, संतोष गिरि व धनंजय गिरि पर शहर थाना में मामला दर्ज कराया था. अक्षय कुमार गिरि ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन को जनेश्वर गिरि, उसके पिता व अन्य लोगों ने आग लगा कर हत्या कर दी है. आरोप लगाया था कि बहन की ससुराल वाले हमेशा दहेज की मांग किया करते थे. इसके पूर्व भी ससुराल वालों द्वारा कई बार जान से मारने की धमकी दी जा चुकी थी. घटना घटने के बाद पुलिस ने रामचंद्र गिरि, संतोष गिरि व धनंजय गिरि को गिरफ्तार कर लिया था. घटना के बाद से जनेश्वर गिरि फरार चल रहा था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जनेश्वर गिरि शहर छोड़ कर भागने वाला है. इसके बाद शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने जनेश्वर गिरि को छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पलामू न्यूज़ (Palamu News) , पलामू हिंदी समाचार (Palamu News in Hindi), ताज़ा पलामू समाचार (Latest Palamu Samachar), पलामू पॉलिटिक्स न्यूज़ (Palamu Politics News), पलामू एजुकेशन न्यूज़ (Palamu Education News), पलामू मौसम न्यूज़ (Palamu Weather News) और पलामू क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version