Maiya Samman Yojana: पलामू की महिलाओं को हेमंत सरकार की सौगात, 3.49 लाख लाभुकों के खाते में आए मंईयां योजना के पैसे

Maiya Samman Yojana: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की सौगात मिलने से पलामू की महिलाओं के चेहरे खिल उठे. शुक्रवार को मंईया सम्मान योजना की 3.49 लाख लाभुकों के खाते में 2500-2500 रुपए भेज दिए गए. सभी लाभुकों के खाते में कुल 87 करोड़ 27 लाख राशि ट्रेजरी के माध्यम से भेजी गयी है. अकाउंट में पैसे आते ही महिलाओं में खुशी का माहौल है.

By Guru Swarup Mishra | July 4, 2025 7:35 PM
an image

Maiya Samman Yojana: मेदिनीनगर (पलामू), चंद्रशेखर सिंह-झारखंड के पलामू जिले में मंईयां सम्मान योजना के तीन लाख 49 हजार 080 महिलाओं के बैंक खाते में मई महीने की राशि भेज दी गयी है. इन सभी लाभुकों के खाते में कुल 87 करोड़ 27 लाख राशि ट्रेजरी के माध्यम से भेजी गयी है. शुक्रवार से लाभुकों के बैंक खाते में पैसे मिलने शुरू हो गए हैं. सभी लाभुकों के बैंक खाते में 2500-2500 रुपए भेजे गए हैं. अकाउंट में पैसे आते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे.

जून में मिले थे अप्रैल महीने के पैसे


इससे पहले अप्रैल महीने की राशि जून में लाभुकों के बैंक खाते में भेजी गयी थी. मंईयां सम्मान योजना के तहत महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग ने 559 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं. यह राशि पांच महीने की है. जिन लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक्ड है. डीबीटी ऑप्शन चालू है. उन लोगों के खाते में राशि भेजी जा रही है.

ये भी पढ़ें: सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान का क्षेत्रीय केंद्र मील का पत्थर होगा साबित, उद्घाटन कर बोलीं अन्नपूर्णा देवी

मार्च महीने में मिली थी तीन महीने की राशि


जून महीने में भी पलामू में 3,49,080 लाभुकों के खाते में योजना की राशि भेजी गयी थी. मार्च महीने में पलामू में 3,72,937 लाभुकों को राशि दी गयी थी. बाद में कई लाभुकों का बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ पाया था, जबकि कई लाभुकों की उम्र अधिक हो गयी थी. मार्च महीने में लाभुकों के बैंक खाते में एक साथ तीन महीने की राशि 7500-7500 रुपये भेजी गयी थी.

ये भी पढ़ें: नाइजर में फंसे प्रवासी मजदूर लौटे नहीं, अब दुबई में फंसे झारखंड के 15 मजदूर लगा रहे वतन वापसी की गुहार, परिजनों का छलका दर्द

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

यहां पलामू न्यूज़ (Palamu News) , पलामू हिंदी समाचार (Palamu News in Hindi), ताज़ा पलामू समाचार (Latest Palamu Samachar), पलामू पॉलिटिक्स न्यूज़ (Palamu Politics News), पलामू एजुकेशन न्यूज़ (Palamu Education News), पलामू मौसम न्यूज़ (Palamu Weather News) और पलामू क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version