Ramgarh Vidhan Sabha Result 2024 : रामगढ़ से अजसू पार्टी के सुनीता चौधरी आगे, कांग्रेस की ममता देवी पीछे
Ramgarh Chunav Result 2024 : 2019 में कांग्रेस की ममता देवी ने आजसू के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को पराजित कर दिया था. लेकिन इस बार फिर से आजसू ने इन्हीं को मैदान में उतारा है.
By Janardan Pandey | November 23, 2024 1:14 PM
Ramgarh Assembly Election Result 2024 : झारखंड की रामगढ़ विधानसभा में दो महिला उम्मीदवारों के बीच जंग है. हालांकि सीट पर इनके अलावा महिला-पुरुष मिलाकर करके 17 उम्मीदवार हैं लेकिन असल टक्कर तो कांग्रेस की ममता देवी को आजसू की सुनीता चौधरी से मिल रही है.
रामगढ़ विधानसभा चुनाव में कौन-कौन है मैदान में
उम्मीदवार
पार्टी
बिनु कुमार महतो
बहुजन समाज पार्टी
ममता देवी
कांग्रेस
सुनीता चौधरी
आजसू पार्टी
अरिजीत पटेल
अखिल भारतीय आरक्षित समाज पार्टी
चतुर्भुज कश्यप
पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
नितेश कुमार सिन्हा
भारतीय राष्ट्रीय जगसेवा पार्टी
पनेश्वर कुमार
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
फ़ारूक़ अंसारी
लोकहित अधिकार पार्टी
मधु देवी
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम)
लाल किशुन प्रसाद
राष्ट्रीय समानता दल
कुन्दन कुमार लहेरी
निर्दलीय
गौतम कुमार पांडा
निर्दलीय
झालू करमाली
निर्दलीय
धमेन्द्र प्रसाद
निर्दलीय
पंकज कुमार
निर्दलीय
ललिता देवी
निर्दलीय
सुशील कुमार
निर्दलीय
2019 में कांग्रेस और आजसू के बीच मुकाबले में ममता ने मारी बाजी
वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला हुआ. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं ममता देवी ने आजसू के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को पराजित कर दिया. ममता देवी को 99944 (44.90 प्रतिशत) वोट मिले, जबकि सुनीता चौधरी को 71226 (31.86 प्रतिशत) मतदाताओं का समर्थन मिला था. रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 313312 मतदाता थे, जिसमें 223577 यानी 71.36 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
यहां रामगढ़ न्यूज़ (Ramgarh News) , रामगढ़ हिंदी समाचार (Ramgarh News in Hindi), ताज़ा रामगढ़ समाचार (Latest Ramgarh Samachar), रामगढ़ पॉलिटिक्स न्यूज़ (Ramgarh Politics News), रामगढ़ एजुकेशन न्यूज़ (Ramgarh Education News), रामगढ़ मौसम न्यूज़ (Ramgarh Weather News) और रामगढ़ क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .