Ranchi News : 77 मत्स्य कृषक समूहों को दो-दो लाख रुपये का सरकार से अनुदान
राज्य के 77 मत्स्य कृषक समूहों को दो-दो लाख रुपये अनुदान के रूप में दिया जायेगा. यह राशि वैसे कृषक मत्स्य समूहों को मिलेगी, जो निबंधित हैं.
By PRADEEP JAISWAL | May 26, 2025 7:20 PM
रांची (वरीय संवाददाता). राज्य के 77 मत्स्य कृषक समूहों को दो-दो लाख रुपये अनुदान के रूप में दिया जायेगा. यह राशि वैसे कृषक मत्स्य समूहों को मिलेगी, जो निबंधित हैं. राशि का उपयोग मत्स्य कृषक समूहों को मत्स्य पालन के लिए दिया जा रहा है. इससे समूह बनाकर मत्स्य पालन करना होगा. 29 मई को खेलगांव परिसर में मत्स्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.
दो दिनों का दिया जायेगा प्रशिक्षण
वैसे मत्स्य कृषक समूह जिनको राशि दी जा रही है, उनको इसके उपयोग का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इन्हें मत्स्य प्रशिक्षण केंद्र में 27-28 मई को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा. सहकारिता के रूप में निबंधित समूह के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष हिस्सा लेंगे. उनको संस्था के संचालन और पैसे के रखरखाव की जानकारी दी जायेगी. 27 मई को विभागीय मंत्री श्रीमती तिर्की मत्स्य विभाग के किसानों का फीड बैक भी लेंगी. उनसे योजना के बारे में जानेंगी. योजना में मत्स्य किसानों की सुविधा के अनुरूप बदलाव की जानकारी लेंगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।