Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज और कल बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आकाश में छाए रहेंगे बादल
Aaj Ka Mausam: झारखंड में आज और कल मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखेगा. आसमान में नौ और 10 मार्च को बादल छाए रहेंगे.
By Guru Swarup Mishra | March 9, 2025 5:45 AM
Aaj Ka Mausam: रांची-झारखंड में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी. आज और कल मौसम का मिजाज बदला-बदला सा दिखेगा. नौ और 10 मार्च को झारखंड के दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा), मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) और उत्तर पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज) भाग में आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा.
सर्वाधिक सरायकेला और सबसे कम खूंटी का तापमान
झारखंड में शनिवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम तापमान खूंटी का रिकॉर्ड किया गया. तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस और पिछले 24 घंटे में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि 24 घंटे में 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।