रांची में ट्रैफिक अलर्ट, आज-कल दो घंटे ऑटो-टोटो पर रोक, 76 बाइलेन सील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. सुरक्षा के साथ ट्रैफिक में भी बदलाव किये गये हैं.

By PRAVEEN | July 31, 2025 12:21 AM
an image

रांची. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. सुरक्षा के साथ ट्रैफिक में भी बदलाव किये गये हैं. राष्ट्रपति की सुरक्षा में 1000 जवान, आठ आइपीएस, 25 डीएसपी, 60 इंस्पेक्टर और 300 दारोगा व जमादार तैनात रहेंगे. आज व कल ट्रैफिक में बदलाव रहेगा. 76 स्थानों पर बाइलेन को बंद कर दिया गया है. राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए विस्थापित भवन मैदान, धुर्वा ब्रीफिंग का आयोजन किया गया. मौके पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. वहीं, पुलिस-उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने ड्यूटी के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना है, संभावित चुनौतियों, संवेदनशील स्थलों, रूट लाइन, चौक-चौराहों, ऊंची इमारतों एवं डिवाइडर कट जैसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन के साथ-साथ दंडाधिकारियों तथा अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करना है. इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version