राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आने से पहले झारखंड पुलिस ने बनाया सुरक्षा का फूलप्रूफ प्लान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिनों के दौरे पर रांची आ रही है. इसे देखते हुए झारखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा के नजरिये से विशेष रणनीति बनाई.
By Kunal Kishore | September 19, 2024 5:13 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची आने वाली है. राष्ट्रपति मुर्मू 19 और 20 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए आज वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता एडीजी अभियान संजय ए लाटकर ने की.
बैठक के दौरान सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सभी सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा हुई. राष्ट्रपति की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील स्थानों, उनके कार्यक्रम स्थलों और उनकी आवाजाही के दौरान लागू की जाने वाली सुरक्षा योजनाओं पर विशेष चर्चा की गई. इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन हो सके.
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए बनाया फूलप्रूफ प्लान
राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा. इसमें पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की मदद ली जाएगी. राष्ट्रपति का काफिला जहां से गुजरेगा वहां ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो. वहीं किसी भी तरह का आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए क्यूआरटी को तैनात किया गया है. इसके अलावा भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।