News of LJP(R) and Chirag Paswan : चिराग पासवान फिर बने लोजपा-आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री व हाजीपुर लोकसभा के सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. राजधानी रांची के एक होटल में आयोजित लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया.
By Prabhat Khabar News Desk | August 26, 2024 12:46 AM
प्रमुख संवाददाता (रांची). केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री व हाजीपुर लोकसभा के सांसद चिराग पासवान को फिर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया. राजधानी रांची के एक होटल में आयोजित लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया. चिराग पासवान को अगले पांच वर्षों के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. इससे पहले उन्हें वर्ष 2019 में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था. इस वर्ष नवंबर में श्री पासवान का कार्यकाल पूरा हो रहा था. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे.
प्रधानमंत्री को दिया धन्यावद
संविधान और आरक्षण में नहीं होगी छेड़छाड़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।