शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन

झामुमो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर चूरी में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

By DINESH PANDEY | August 4, 2025 7:19 PM
an image

खलारी. झामुमो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर चूरी में शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. शोक सभा में आजसू नेता नागेश्वर महतो ने कहा कि शिबू सोरेन अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन किया और राज्य के लोगों के लिए समर्पित रहे. वही भाजपा नेता विकास दुबे ने कहा कि झारखंड की राजनीति के गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरा झारखंड शोक में डूबा हुआ है. सुनील सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन से राज्य को अपूर्ण क्षति हुई है. शोकसभा में सुनील सिंह, सोनू पांडेय, नागेश्वर महतो, राजा खान, अशोक महतो, नरेश महतो, मनोज महतो, राजेश महतो, दुर्गा महतो, विकास दुबे, सुनील गिरी, अनुज दुबे, उदय पांडेय, भोला पांडेय, रामप्रताप, सतीश चौबे, अजय विश्वकर्मा, संटू सिंह, सचिन बनर्जी, गौतम थापा, शमशाद अंसारी, सद्दाम, आदित्य सिंह, जुबेर अंसारी, सुरेश महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version