Table of Contents
- पलामू और देवघर में 10-10 लोगों की हुई हत्या
- संताल परगना में सबसे कम हत्या की वारदात जामताड़ा में
- जनवरी 2025 में किस जिले में कितनी हत्याएं हुईं
Crime News Jharkhand| रांची, लीजा बाखला : झारखंड में एक महीने में 127 मर्डर हुए हैं. हत्या के सबसे ज्यादा मामले राजधानी रांची में दर्ज किये गये हैं. ये हम नहीं कह रहे. झारखंड पुलिस का रिकॉर्ड कह रहा है. झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर जो आंकड़े उपलब्ध हैं, वह बताता है कि मर्डर के मामले में राजधानी रांची नंबर वन पर रहा. यहां साल के पहले महीने में यानी जनवरी 2025 में 13 लोगों का मर्डर कर दिया गया. दूसरे नंबर पर पलामू और तीसरे नंबर पर बाबानगरी देवघर है. इसके बाद सरायकेला-खरसावां, गढ़वा, हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले आते हैं. कोडरमा एकमात्र जिला है, जहां जनवरी 2025 में कोई मर्डर नहीं हुआ.
पलामू और देवघर में 10-10 लोगों की हुई हत्या
झारखंड पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं कि रांची के सबसे ज्यादा मर्डर पलामू में हुए. यहां 10 लोगों की हत्या कर दी गयी. बाबानगरी देवघर में 10 लोगों का मर्डर जनवरी के महीने में हुआ. सरायकेला-खरसावां जिले में 8, गढ़वा, हजारीबाग, गिरिडिह और बोकारो में 7-7 मर्डर हुए हैं. गोड्डा और पूर्वी सिंहभूम जिले में हत्या के 6-6 मामले सामने आये. धनबाद, रामगढ़ और दुमका में 4-4 लोगों की हत्या जनवरी के महीने में कर दी गयी.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: F1 Visa Cancelled: हमास का समर्थन किया तो नहीं पढ़ पाएंगे अमेरिका में, ट्रंप की कड़ी कार्रवाई
संताल परगना में सबसे कम हत्या की वारदात जामताड़ा में
संताल परगना के साहिबगंज में 5, पाकुड़ में 3 लोगों का मर्डर कर दिया गया. जामताड़ा में एक व्यक्ति की हत्या हुई. चतरा, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और खूंटी जिले में 3-3 लोगों का मर्डर हुआ. पश्चिमी सिंहभूम और गुमला जिले में 5-5 लोगों की जनवरी 2025 में हत्या कर दी गयी. झारखंड में व्यक्तिगत विवाद, भूमि विवाद, आपसी रंजिश समेत अन्य मामलों में ये हत्याएं हुईं हैं.
जनवरी 2025 में किस जिले में कितनी हत्याएं हुईं
जिला का नाम | हत्या के मामले |
रांची | 13 |
पलामू | 10 |
देवघर | 10 |
सारायकेला-खरसावां | 8 |
गढ़वा | 7 |
हजारीबाग | 7 |
गिरिडीह | 7 |
बोकारो | 7 |
धनबाद | 4 |
दुमका | 4 |
गोड्डा | 6 |
जामताड़ा | 1 |
साहिबगंज | 5 |
पाकुड़ | 3 |
चतरा | 3 |
रामगढ़ | 4 |
खूंटी | 3 |
गुमला | 5 |
सिमडेगा | 3 |
लोहरदगा | 3 |
पश्चिमी सिंहभूम | 5 |
पूर्वी सिंहभूम | 6 |
लातेहार | 3 |
कोडरमा | 0 |
इसे भी पढ़ें
19 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत
अपराधियों के निशाने पर कोयला कारोबारी, रंगदारी वसूलने के लिए सक्रिय हैं ये गिरोह
Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत
चाईबासा के लिए रवाना हुए राहुल गांधी, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में आज होगा बड़ा फैसला
Shibu Soren Funeral PHOTOS: पिता को अंतिम विदाई देते हुए फफक पड़े सीएम हेमंत सोरेन, देखिए रुला देने वाली वो 10 तस्वीरें
शिक्षा मंत्री की हालत नाजुक, विश्व आदिवासी दिवस पर होने वाला कार्यक्रम स्थगित
Ranchi News : वसुंधरा अपार्टमेंट हेसाग में सावन मिलन समारोह