रांची. वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे का पार्थिव शरीर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दर्शन के लिए रखा गया. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं ने पार्थिव शरीर पर कांग्रेस का झंडा दिया. इसके बाद शोकसभा की गयी. श्री कमलेश ने कहा कि झारखंड-बिहार की राजनीति में ददई दुबे की एक अलग पहचान थी. उन्होंने कभी मान-सम्मान से समझौता नहीं किया. उन्होंने अपने कार्यों से राजनीति में एक लंबी लकीर खींची है. कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ सिरीवेला प्रसाद ने कहा कि चंद्रशेखर दुबे कांग्रेस पार्टी में एक मजबूत स्तंभ थे. यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. शोक व्यक्त करने वालों में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, डॉ इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, डॉ रामेश्वर उरांव, राजेश ठाकुर, कुमार जयमंगल, अनुपमा सिंह, बंधु तिर्की, सुबोधकांत सहाय, शहजादा अनवर, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, गजेंद्र सिंह, लाल किशोर नाथ शाहदेव, बादल पत्रलेख, फुरकान अंसारी, मंजूर अहमद अंसारी, राजीव रंजन पासवान, जय शंकर पाठक, संजय लाल पासवान, राजन वर्मा, केएन त्रिपाठी आदि शामिल थे.
संबंधित खबर
और खबरें