Ranchi News : आश्रितों का अनशन खत्म

निगम के अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता के बाद खत्म की भूख हड़ताल

By SUNIL PRASAD | March 13, 2025 12:41 AM
an image

रांची. रांची नगर निगम के मृत कर्मियों के आश्रितों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है. आश्रितों ने बुधवार को आत्मदाह की चेतावनी दी थी. लेकिन निगम के अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद हड़ताल खत्म कर दी. उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार, कार्यालय अधीक्षक मनोज राय ने जूस पिला कर अनशन खत्म कराया. इससे पहले प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए प्रशासन की टीम भी पहुंची. इसके बाद निगम के अधिकारियों के साथ आश्रितों की बातचीत हुई. आश्रितों ने बताया कि निगम के अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत के बाद भूख हड़ताल खत्म कर रहे हैं. दो महीने में पेंशन देने की बात कही गयी है. वहीं अनुकंपा के आधार पर थर्ड ग्रेड व फोर्थ ग्रेड में नौकरी को लेकर आवेदन आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है. निगम के मृत कर्मियों के आश्रित आठ दिनों से नगर निगम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल पर थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version