जैविक उद्यान में शेर-शेरनी की एंट्री, पर्यटकों में उत्साह

भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी में वन्य जीव विनिमय योजना के तहत नंदन वन रायपुर से एक जोड़ा शेर और एक जोड़ा मगरमच्छ लाये गये.

By PRAVEEN | June 18, 2025 1:03 AM
an image

ओरमांझी. भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी में वन्य जीव विनिमय योजना के तहत नंदन वन रायपुर से एक जोड़ा शेर और एक जोड़ा मगरमच्छ लाये गये. शेर का नाम अभय और शेरनी का नाम शबरी रखा गया है. अभय की उम्र 14 वर्ष और शबरी की उम्र चार वर्ष है, जबकि मगरमच्छ तीन से चार वर्ष के हैं. इन जानवरों के बदले नंदन वन चिड़ियाघर को एक जोड़ा घड़ियाल, एक जोड़ा हाइना और एक जोड़ा शाहिल भेजा जायेगा. अब जैविक उद्यान में शेरों की संख्या तीन हो गयी. कुछ दिन पहले उद्यान की जया नामक शेरनी, बीरु नामक शेर और प्रियंका नामक हाइब्रिड शेरनी की मौत हो गयी थी. शशांक नामक शेर उद्यान में अकेला रह गया था, लेकिन अब नये शेर-शेरनी के आने से पर्यटकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) अशोक कुमार ने कहा कि वन्य जीवों की कमी पूरी करने के लिए जल्द ही एक जोड़ा जिराफ और एक जोड़ा राइनो भी लाया जायेगा. मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) पारितोष उपाध्याय, निदेशक भगवान बिरसा जैविक उद्यान जब्बर सिंह, डॉ दिनेश कुमार, रामबाबू कुमार और अन्य उद्यान कर्मी उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version