Durga Puja Pandal 2023: इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता की गाथा बयां करता है गाड़ीखाना का शक्ति स्रोत संघ पंडाल. विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर से लेकर चंद्रयान थ्री तक के सफर को बखूबी पंडाल में दिखाया गया है. पंडाल में प्रवेश करते ही विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया में लोग खो जाते हैं. ग्रह, उपग्रह और रॉकेट सबकुछ है यहां. विक्रम लैंडर का निर्माण करते वैज्ञानिक भी दिख जायेंगे. इसरो के लैब का प्रारूप भी बनाया गया है. चंद्रयान तीन जब चंद्रमा पर विक्रम लैंडर को लेकर उतरा था, उस स्थल को शिव शक्ति प्वाइंट नाम दिया गया था. उसे भी दिखाया गया है.
संबंधित खबर
और खबरें