Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की रांची को बड़ी सौगात, बिछेगा फ्लाईओवरों का जाल, तीन और परियोजनाओं को मंजूरी
Hemant Soren Gift: झारखंड की राजधानी रांची में फ्लाईओवरों का जाल बिछेगा. कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर के बाद अब तीन और परियोजनाओं को सीएम हेमंत सोरेन ने स्वीकृति दे दी है. मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग की तीन परियोजनाओं को मंजूरी देने के बाद डीपीआर बनाकर परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. इनके निर्माण के बाद रांची में जाम से लोगों को काफी हद तक राहत मिल जाएगी.
By Guru Swarup Mishra | July 19, 2025 3:04 PM
Hemant Soren Gift: रांची, सुनील चौधरी-झारखंड के पथ निर्माण विभाग की तीन परियोजनाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दी है. इससे रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पहले से और स्मूथ हो जाएगी. जिन तीन परियोजनाओं को स्वीकृति दी गयी है, उनमें अरगोड़ा चौक वाया कटहल मोड़ चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर, करमटोली मोरहाबादी से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर और सांइस सिटी से रिंगरोड फोर लेन एवं रांची रेलवे स्टेशन के पीछे से एयरपोर्ट तक एलिवेटेड कॉरिडोर एवं फोरलेन को सीएम ने मंजूरी दे दी है.
डीपीआर बनाकर प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारें-मुख्यमंत्री
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पथ निर्माण विभाग की तीन परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) देखने के बाद स्वीकृति दी है. उन्होंने डीपीआर (डिटेल्स प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाकर परियोजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है.
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजधानी रांची की तरह अन्य प्रमुख शहरों में भी ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के उपाय करें, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके.
कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाईओवर का मिल चुका है तोहफा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची को दो फ्लाईओवरों को तोहफा दे दिया है. इनमें कांटाटोली फ्लाईओवर और सिरमटोली फ्लाईओवर शामिल है. अब सीएम ने तीन और प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी है. फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और फोरलेन से रांची की तस्वीर तो बदलेगी ही, इसके साथ ही ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी हद तक राहत मिल जाएगी.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।