Holi 2025: रांची में होली पर सफाई की व्यवस्था रहेगी दुरुस्त, टैंकरों से होगी पानी की सप्लाई, नगर निगम ने की ये अपील

Holi 2025: राजधानी रांची में होली में साफ-सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी. जलसंकट वाले मोहल्लों में टैंकर से जलापूर्ति की जाएगी. रांची नगर निगम ने सभी सुपरवाइजरों को होलिका दहन के बाद लकड़ी और राख को 12 घंटे के अंदर सड़कों से हटाने का निर्देश दिया है.

By Guru Swarup Mishra | March 14, 2025 9:35 AM
an image

Holi 2025: रांची-रंगों के त्योहार होली में रांची शहर की सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी. आम दिनों के बजाय इस दिन निगम के कूड़ा वाहन अहले सुबह ही कचरा का उठाव करने निकलेंगे. आठ बजे तक डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इसके अलावा होली के दौरान भी ऐसे मोहल्ले जहां टैंकर से जलापूर्ति की जाती है, वहां जलापूर्ति की जाएगी. इसके लिए टैंकर चालकों को विशेष दिशा निर्देश दिया गया है.

12 घंटे के अंदर होलिका दहन का अवशेष हटाने का निर्देश


होली के एक दिन पहले शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर होलिका दहन किया जाता है, लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि होलिका दहन के कई दिनों तक सड़कों पर लकड़ी और राख पड़ा रह जाता है. इसे देखते हुए रांची नगर निगम ने सभी सुपरवाइजरों को लकड़ी और राख को 12 घंटे के अंदर ही सड़कों से हटाने का निर्देश दिया है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:17 साल की उम्र में अमन साव ने थामी थी बंदूक और जेल से चलाया साम्राज्य, सोशल मीडिया पर डालता था हत्या का वीडियो

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Lalit Modi: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता

आम नागरिकों से की ये अपील


रांची नगर निगम ने शहर के आम नागरिकों से अपील की है कि होलिका दहन से पहले सड़कों पर बालू का ढेर लगा लें. फिर इसके ऊपर ही होलिका दहन करें, ताकि सड़क क्षतिग्रस्त न हो.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत-गवई से स्वागत- ‘राजा के सोभे ला माथे, सैकड़ों साल पुरानी परंपरा में जीवित संस्कृति

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Hindu Temple Attacked: अमेरिका में मंदिरों पर हमला, खालिस्तान समर्थकों से क्या है लिंक

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version