छेड़खानी करने पर पति-पत्नी ने की युवक की हत्या

थाना क्षेत्र के डड़िया निवासी सूरज ठाकुर (27) की हत्या उसके गोतिया संजय ठाकुर और संजय ठाकुर की पत्नी प्रतिमा देवी ने साबल से मारकर शुक्रवार को दिन में 11 बजे कर दी.

By KALICHARAN SAHU | April 11, 2025 9:50 PM
feature

बुढ़मू.

थाना क्षेत्र के डड़िया निवासी सूरज ठाकुर (27) की हत्या उसके गोतिया संजय ठाकुर और संजय ठाकुर की पत्नी प्रतिमा देवी ने साबल से मारकर शुक्रवार को दिन में 11 बजे कर दी. जानकारी के अनुसार प्रतिमा देवी गाय बांधकर घर लौट रही थी. इसी दौरान सूरज प्रतिमा को छेड़ दिया और प्रतिमा और उसके पति ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी. इस दौरान संजय और प्रतिमा ने साबल निकाल कर सूरज पर वार कर दिया. जिससे घटनास्थल पर ही सूरज की मौत हो गयी. इसके बाद दोनों पति-पत्नी बुढ़मू थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार सूरज ठाकुर आपराधिक प्रवृति का था. वह पूर्व में सुखदेवनगर थाना और पश्चिम बंगाल में एक मामला में न्यायिक हिरासत में जा चुका था.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version