झारखंड राय विवि में कौटिल्य ज्ञान केंद्र का उदघाटन

झारखंड राय यूनिवर्सिटी में कौटिल्य ज्ञान केंद्र का उदघाटन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी, विवि की कुलाधिपति प्रो सविता सेंगर, संस्कृत विवि के कुलपति प्रो रमेश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया.

By RAJESH VERMA | April 11, 2025 9:51 PM
an image

नामकुम.

झारखंड राय यूनिवर्सिटी में कौटिल्य ज्ञान केंद्र का उदघाटन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी, विवि की कुलाधिपति प्रो सविता सेंगर, संस्कृत विवि के कुलपति प्रो रमेश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया. श्री कोठारी ने कहा कि यह केंद्र समृद्ध भारतीय ज्ञान परंपरा की समृद्ध विरासत को संरक्षित, प्रचारित, बौद्धिक व वैज्ञानिक विरासत को उचित स्थान दिलाने का कार्य करेगा. कहा कि दूसरे देशों पर निर्भर होकर कोई राष्ट्र महान नहीं हो सकता. देश का विकास वहां की शिक्षा पर निर्भर करता है. इसलिए विकास की आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए. प्रो सेंगर ने कहा कि केंद्र शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास व अन्य विवि के सामूहिक भागीदारी से संचालित होगा. केंद्र भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े विभिन्न विषयों, प्राचीन कार्यों, आविष्कारों व व्यक्तियों से विद्यार्थियों को अवगत कराने, शोध कार्य, सामग्री एकत्रित करने, पाठ्यक्रम निर्माण, भारतीय भाषा विकास का कार्य करेगा. प्रो रमेश ने बताया कि केंद्र मातृभाषा, क्षेत्रीय भाषा व विलुप्तप्राय भाषा के संरक्षण को बढ़ावा देगा. मौके पर उत्थान न्यास के कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, प्रो पीयूष रंजन, प्रो रमण कुमार झा, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version