IPL 2025 : मैदान में कड़ी टक्कर देने उतरेंगे झारखंड के ये चार खिलाड़ी, 22 मार्च से शानदार आगाज

IPL 2025 : 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन हुआ था. इस ऑक्शन में झारखंड के कुल आठ खिलाडियों पर बोली लगी थी.

By Dipali Kumari | March 19, 2025 12:44 PM
feature

IPL 2025 : इंडिया का अपना त्योहार कहे जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सीजन का शानदार आगाज 22 मार्च 2025 से होने जा रहा है. इस सीजन का पहला मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होगा. यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेन में खेला जायेगा. इस बार आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी को छोड़कर झारखंड के केवल 4 खिलाड़ी ही मैदान में नजर आयेंगे.

झारखंड के 8 खिलाड़ियों की लगी थी बोली

पिछले साल 24 और 25 नवंबर 2024 को सऊदी अरब के जेद्दा में ‘आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन’ हुआ था. इस ऑक्शन में झारखंड के कुल 8 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी. इनमें ईशान किशन, विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, सुशांत मिश्रा और रवि यादव शामिल थे. फ्रेंचाइजियों ने इनमें से केवल 4 खिलाड़ियों को ही अपनी टीम में शामिल किया. इनमें ईशान किशन, अनुकूल रॉय, रॉबिन मिंज और कुमार कुशाग्र शामिल हैं.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: F1 Visa Cancelled: हमास का समर्थन किया तो नहीं पढ़ पाएंगे अमेरिका में, ट्रंप की कड़ी कार्रवाई

झारखंड के ये 4 खिलाड़ी मैदान में आयेंगे नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11.25 करोड़ रुपए की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा है. रांची के रॉबिन मिंज को मुंबई इंडियंस ने और जमशेदपुर के कुमार कुशाग्र को गुजरात टाइटंस ने 65-65 लाख रुपए में खरीदा है. ऑलराउंडर अनुकूल रॉय को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा है. ये चारों झारखंड के खिलाड़ी इस बार मैदान में नजर आयेंगे.

इसे भी पढ़ें

19 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

अपराधियों के निशाने पर कोयला कारोबारी, रंगदारी वसूलने के लिए सक्रिय हैं ये गिरोह

Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version