Jawaharlal Nehru Death Anniversary: झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर बोले, आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू
रांची के कांग्रेस भवन में सोमवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी गयी. इस मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया.
By Guru Swarup Mishra | May 27, 2024 6:07 PM
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि रांची के कांग्रेस भवन में मनायी गयी. झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू भारत के सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 11 वर्ष जेल में बिताए.
मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए रखी आधारशिला
झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश का निर्माण किया. देश में औद्योगीकीकरण एवं कृषि क्रांति के माध्यम से मजबूत राष्ट्र के निर्माण के लिए आधारशिला रखी. उन्होंने ऐसे वक्त पर हिन्दुस्तान का नेतृत्व किया, जब देश टूट चुका था. सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था. आजादी के बाद प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुट कर विकास का मार्ग प्रशस्त किया.
पदचिन्हों पर चलकर दे सकते हैं सच्ची श्रद्धांजलि
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के सिद्धांतों को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आगे बढ़ाने का काम किया. उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने शांति के लिए दुनिया को पंचशील का सिद्धांत दिया. अपनी दूरदृष्टि से भारत के विकास का खाका खींचकर औद्योगिक क्रांति के तहत देश के विभिन्न भागों में आधारभूत संरचनाओं की स्थापना की. इसके लिए देश-विदेश के वैज्ञानिकों का अनुभव इस्तेमाल किया. इनकी दूरदृष्टि का नायाब उदाहरण एचईसी (हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन) है, जो आज भी देश के विकास में निरंतर अपनी भागीदारी निभा रहा है.
मौके पर ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमूल्य नीरज खलको, राकेश सिन्हा, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, केदार पासवान, सूर्यकांत शुक्ला, रविंद्र सिंह, नेली नाथन, भानु प्रताप बड़ाईक, मंजर मुजीबी, अजय सिंह, विनोद कुमार सिंह, नीलांबर साहू, मिनी बड़ा आदि उपस्थित थे.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।