झारखंड बजट की आधी राशि सीएम हेमंत सोरेन के पास, किस मंत्री को सबसे अधिक और किसके हिस्से आयी सबसे कम राशि?

Jharkhand ‍Budget 2025: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को राज्य सरकार का बजट पेश किया. इसमें योजना आकार के कुल बजट का 51.47 प्रतिशत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास है. झामुमो के हिस्से में 71.80 तो कांग्रेस के हिस्से में 26.41 प्रतिशत है.

By Guru Swarup Mishra | March 4, 2025 5:25 AM
an image

Jharkhand ‍Budget 2025: रांची, सुनील चौधरी-झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को राज्य सरकार का बजट पेश किया. उनके बजट के पिटारे से सबसे अधिक राशि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हिस्से में आयी है. सीएम के पास बजट का 51.47 प्रतिशत हिस्सा रहेगा, जबकि झामुमो के सभी मंत्रियों के हिस्से को मिला दें, तो यह हिस्सा 71.80 प्रतिशत होता है. वित्त मंत्री ने राज्य सरकार के योजना मद में 74684.42 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है. इसमें कांग्रेस के हिस्से में कुल 19727 करोड़ रुपये आये हैं, जो कुल बजट का 26.41 प्रतिशत है, वहीं राजद को बजट का मात्र 1.79 प्रतिशत हिस्सा ही मिला है.

सबसे अधिक सीएम को तो सबसे कम दीपक बिरुवा को


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जिम्मे जो विभाग हैं, उसके बजट की राशि कुल 38444.59 करोड़ रुपये है. हालांकि इसमें सबसे अधिक राशि मंईयां सम्मान योजना के लिए 13363.35 करोड़ रुपये है, जो सीएम के हिस्से में ही है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपने हिस्से में केवल 406 करोड़ रुपये रखा है, जबकि सबसे कम झामुमो के मंत्री दीपक बिरुवा को 395 करोड़ रुपये मिले हैं. मंत्रियों में सबसे अधिक राशि कांग्रेस की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के हिस्से में आयी है. उन्हें कुल 9450 करोड़ रुपये का बजट मिला है.

झामुमो के मंत्री


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
समाज कल्याण — 20672.68
भवन निर्माण —- -670.00
ऊर्जा ——– —9800.00
वन पर्यावरण — -1038.30
गृह —— ——-552.70
सूचना जनसंपर्क —200.00
खान भूतत्व —– –29.91
कार्मिक ———–1.00
पथ निर्माण ——- 5100.00
सूचना प्रावैधिकी — 300.00
नागर विमानन —- -80.00
कुल-38444.59 करोड़
दीपक बिरुवा
राजस्व भूमि सुधार –130.00
परिवहन ———-265.00
कुल-395 करोड़
चमरा लिंडा
कल्याण —- –1838.07 करोड़
कुल-1838.07 करोड़
रामदास सोरेन
माध्यमिक शिक्षा —- 1787.04
प्राथमिक शिक्षा — –2689.13
कुल-4476.17 करोड़
योगेंद्र प्रसाद
पेयजल स्वच्छता —– 3400.00
उत्पाद —— ——-2.60
कुल-3402.6 करोड़
सुदिव्य कुमार
नगर विकास —- —1733.50
तकनीकी शिक्षा — —360.00
उच्च शिक्षा —– —650.00
आवास —- 100.00
कला-संस्कृति, खेलकूद –170.00
पर्यटन —– —–150.00
कुल -3163.5 करोड़
हफीजुल हसन
जल संसाधन — 1347.60
लघु सिंचाई — —-245.15
अल्पसंख्यक कल्याण –310.92
कुल-1903.67

कांग्रेस के मंत्री

राधाकृष्ण किशोर
वित्त ——– –20.00
वाणिज्यकर —- 12.00
योजना विकास —374.00
कुल-406
इरफान अंसारी
खाद्य आपूर्ति — 2600.00
स्वास्थ्य, चिकित्सा, परिवार कल्याण -3497.75
आपदा प्रबंधन —– 223.60
कुल-6321,35
दीपिका पांडेय सिंह
ग्रामीण विकास —- 5505.00
आरइओ —– —-3625.00
पंचायती राज — —-320.00
कुल-9450 करोड़
शिल्पी नेहा तिर्की
कृषि ———— 1760.00
पशुपालन ——- -416.00
मत्स्य —– ——132.00
डेयरी — 398.00
सहकारिता —— 844.00
कुल-3550 करोड़

राजद के मंत्री


संजय प्रसाद यादव
श्रम नियोजन —— 933.45
उद्योग —- ——-410.00
कुल-1343.45

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: तेलंगाना टनल में फंसे संतोष साहू के गांव से ग्राउंड रिपोर्ट : पत्नी बोली- उनके सिवा कमाने वाला कोई नहीं

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version