झारखंड की 37 सीटों पर JMM का BJP से सीधा मुकाबला, 6 पर AJSU और 1 पर JDU से फाइट
Jharkhand Chunav: झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए हो रहे चुनावों में झामुमो 44 सीट पर लड़ रही है. भाजपा से उसका 37 सीट पर सीधा मुकाबला है.
By Mithilesh Jha | November 11, 2024 12:21 PM
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा की 81 विधानसभा सीटों में से 37 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच सीधा मुकाबला है. झामुमो कुल 44 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. इन 44 में से 37 सीट पर उसके खिलाफ भाजपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, तो 6 सीट पर उसका मुकाबला सुदेश महतो की पार्टी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी से है. एक सीट पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने झामुमो के खिलाफ प्रत्याशी दिया है. तमाड़ में झामुमो के विकास कुमार मुंडा के खिलाफ जदयू के गोपाल कृष्ण पातर चुनाव लड़ रहे हैं. जुगसलाई (एससी), ईचागढ़, मनोहरपुर (एसटी), डुमरी, गोमिया और सिल्ली विधानसभा सीट पर झामुमो के उम्मीदवारों की सीधी टक्कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की आजसू से है.
झारखंड की इन सीटों पर झामुमो और भाजपा का सीधा मुकाबला
क्रम
विधानसभा का नाम
झामुमो प्रत्याशियों के नाम
प्रतिद्वंद्वी पार्टी का नाम
1.
बरकट्ठा
जानकी प्रसाद यादव
भारतीय जनता पार्टी
2.
सिमरिया (एससी)
मनोज कुमार चंद्रा
भारतीय जनता पार्टी
3.
बहरागोड़ा
समीर कुमार मोहंती
भारतीय जनता पार्टी
4.
घाटशिला (एसटी)
रामदास सोरेन
भारतीय जनता पार्टी
5.
पोटका (एसटी)
संजीव सरदार
भारतीय जनता पार्टी
6.
जुगसलाई (एससी)
मंगल कालिंदी
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी
7.
ईचागढ़
सबिता महतो
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी
8.
सरायकेला (एसटी)
गणेश महली
भारतीय जनता पार्टी
9.
चाईबासा (एसटी)
दीपक बिरुवा
भारतीय जनता पार्टी
10.
मझगांव (एसटी)
निरल पुरती
भारतीय जनता पार्टी
11.
मनोहरपुर (एसटी)
जगत माझी
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी
12.
चक्रधरपुर (एसटी)
सुखराम उरांव
भारतीय जनता पार्टी
13.
खरसावां (एसटी)
दशरथ गगराई
भारतीय जनता पार्टी
14.
तमाड़ (एसटी)
विकास कुमार मुंडा
जनता दल यूनाइटेड
15.
तोरपा (एसटी)
सुदीप गुड़िया
भारतीय जनता पार्टी
16.
खूंटी (एसटी)
राम सूर्य मुंडा
भारतीय जनता पार्टी
17.
रांची
महुआ माजी
भारतीय जनता पार्टी
18.
सिसई (एसटी)
जिगा सिसारन होरो
भारतीय जनता पार्टी
19.
गुमला (एसटी)
भूषण तिर्की
भारतीय जनता पार्टी
20.
बिशुनपुर (एसटी)
चमरा लिंडा
भारतीय जनता पार्टी
21.
लातेहार (एससी)
बैद्यनाथ राम
भारतीय जनता पार्टी
22.
गढ़वा
मिथिलेश कुमार ठाकुर
भारतीय जनता पार्टी
23.
भवनाथपुर
अनंत प्रताप देव
भारतीय जनता पार्टी
24.
राजमहल
मो ताजुद्दीन
भारतीय जनता पार्टी
25.
बोरियो (एसटी)
धनंजय सोरेन
भारतीय जनता पार्टी
26.
बरहेट (एसटी)
हेमंत सोरेन
भारतीय जनता पार्टी
27.
लिट्टीपाड़ा (एसटी)
हेमलाल मुर्मू
भारतीय जनता पार्टी
28.
महेशपुर (एसटी)
स्टीफन मरांडी
भारतीय जनता पार्टी
29.
शिकारीपाड़ा (एसटी)
आलोक कुमार सोरेन
भारतीय जनता पार्टी
30.
नाला
रवींद्र नाथ महतो
भारतीय जनता पार्टी
31.
दुमका (एसटी)
बसंत सोरेन
भारतीय जनता पार्टी
32.
जामा (एसटी)
लोइस मरांडी
भारतीय जनता पार्टी
33.
मधुपुर
हफीजुल हसन
भारतीय जनता पार्टी
34.
सारठ
उदयशंकर सिंह
भारतीय जनता पार्टी
35.
धनवार
निजामुद्दीन अंसारी
भारतीय जनता पार्टी
36.
जमुआ (एससी)
केदार हाजरा
भारतीय जनता पार्टी
37.
गांडेय
कल्पना मुर्मू सोरेन
भारतीय जनता पार्टी
38.
गिरिडीह
सुदिव्य कुमार
भारतीय जनता पार्टी
39.
डुमरी
बेबी देवी
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी
40.
गोमिया
योगेंद्र प्रसाद
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी
41.
चंदनकियारी (एससी)
उमाकांत रजक
भारतीय जनता पार्टी
42.
टुंडी
मथुरा प्रसाद महतो
भारतीय जनता पार्टी
43.
बाघमारा
जलेश्वर महतो
भारतीय जनता पार्टी
44.
सिल्ली
अमित कुमार
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन पार्टी
पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर 693 उम्मीदवार
पहले चरण के चुनाव में झारखंड के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर 683 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें 609 पुरुष 73 महिला और 1 थर्ड जेंडर उम्मीदवार हैं. राष्ट्रीय पार्टियों के कुल 87 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 75 पुरुष और 12 महिलाएं हैं. झारखंड की मान्यताप्राप्त पार्टियों ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 32 प्रत्याशी उतारे हैं, जिसमें 28 पुरुष और 4 महिलाएं हैं.
अन्य राज्यों की गैरमान्यताप्राप्त पार्टियों ने उतारे 42 प्रत्याशी
झारखंड से बाहर की यानी अन्य राज्यों की मान्यताप्राप्त राज्यस्तरीय पार्टियों ने पहले चरण में अपने 42 उम्मीदवार उतारे हैं, जिसमें 39 पुरुष और 3 महिला हैं. पंजीकृत गैरमान्यताप्राप्त पार्टियों ने इस चरण में 188 उम्मीदवार दिए हैं, जिसमें 168 पुरुष और 20 महिलाएं हैं. 34 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें 299 परुष 34 महिला और 1 थर्ड जेंडर प्रत्याशी है.
भाजपा के सबसे अधिक 68 उम्मीदवार लड़ रहे झारखंड में चुनाव
भारतीय जनता पार्टी ने सबसे अधिक 68 उम्मीदवार उतारे हैं. 44 उम्मीदवारों के साथ झामुमो विधानसभा चुनाव लड़ने वाली दूसरे नंबर पर है. कांग्रेस ने 29 प्रत्याशी दिए हैं, तो आजसू ने 10, राष्ट्रीय जनता दल ने 5, भाकपा माले ने 3, जदयू ने 2 और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) का 1 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहा है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।