VIDEO: सरना कोड के लिए रांची में महाजुटान, सालखन मुर्मू ने की आदिवासी राष्ट्र की मांग, ऐसा होगा स्वरूप

आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रमुख सालखन मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों का भी अपना अलग राष्ट्र होना चाहिए. इसका केंद्रबिंदु झारखंड होगा. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों की तरह हम आदिवासी सरना धर्मकोड चाहते हैं.

By Mithilesh Jha | November 7, 2023 5:54 PM
an image

सरना धर्म कोड के लिए देश-विदेश के आदिवासी झारखंड की राजधानी रांची में जुट रहे हैं. आठ नवंबर को ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आदिवासी समाज के लाखों लोगों के एकत्र होने की बात पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने कही है. मंगलवार (सात नवंबर) को पत्रकारों को संबोधित करते हुए आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रमुख सालखन मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों का भी अपना अलग राष्ट्र होना चाहिए. इसका केंद्रबिंदु झारखंड होगा. हालांकि, उन्होंने जोड़ा कि मैं अलग देश की मांग नहीं कर रहा हूं, लेकिन हम प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए अलग-राष्ट्र चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर हमें सरना धर्म कोड नहीं मिला, तो आदिवासियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा. सालखन मुर्मू ने आगे और क्या-क्या कहा, इसके बारे में जानने के लिए आप भी इस वीडियो को देखें.

संबंधित खबर और खबरें
होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version