Jharkhand News: रांची से संजय सेठ जीते, खूंटी में अर्जुन मुंडा हारे, झारखंड की सभी 5 एसटी सीटें हारी भाजपा

Jharkhand News: रांची लोकसभा सीट पर संजय सेठ ने एक लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की. खूंटी से अर्जुन मुंडा हार गए. झारखंड की सभी 5 एसटी सीटें भाजपा हार गयी.

By Mithilesh Jha | June 5, 2024 8:04 AM
an image

Table of Contents

Jharkhand News: लोकसभा चुनाव-2024 के परिणाम घोषित हो चुके हैं. झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पिछले चुनाव में 11 सीट जीतनेवाली भाजपा को तीन सीटों का नुकसान हुआ है.

Jharkhand News: 8 सीटों पर सिमट गई भाजपा

लोकसभा की 14 सीटों में भाजपा आठ सीटों में ही सिमट कर रही गयी. वहीं, आजसू ने गिरिडीह में दूसरी बार चुनाव जीता. एनडीए गठबंधन से आजसू के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने अपनी जमीन बचा ली. भाजपा राज्य की सभी पांच आदिवासी सुरक्षित सीटें हार गयी है.

  • 12 से 9 पर आया एनडीए गठबंधन, आजसू ने गिरिडीह में अपनी जमीन बचायी, इंडिया गठबंधन दो से 5 पर पहुंचा
  • बड़े अंतर से खूंटी लोकसभा सीट हार गये केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा में शामिल होनेवाली गीता व सीता दोनों हारीं

खूंटी लोकसभा सीट पर हुई अर्जुन मुंडा की बड़ी हार

झारखंड की सबसे हाई प्रोफाइल खूंटी सीट से भाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बड़ी हार हुई. उन्हें कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने 2,20,959 मतों से हराया. झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल होनेवाली शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन दुमका सीट से प्रत्याशी थीं. उन्हें झामुमो के नलिन सोरेन ने 22,527 वोटों से हरा दिया.

सिंहभूम सीट पर जोबा माझी ने गीता कोड़ा को हराया

सिंहभूम सीट से कांग्रेस की सांसद रहीं गीता कोड़ा पाला बदल भाजपा से चुनाव लड़ीं. इस सीट पर झामुमो की जोबा माझी ने गीता कोड़ा को 1,68,402 वोटों से हराया. वहीं, राजमहल में झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा ने हैट्रिक लगायी है. विजय हांसदा ने भाजपा के ताला मरांडी को 1,78,264 मतों से हराया.

लोहरदगा में कांग्रेस के सुखदेव भगत बड़े अंतर से जीते

इधर, लोहरदगा सीट पर कांग्रेस के सुखदेव भगत ने भाजपा के समीर उरांव को 1,39,138 वोटों से हराया. झामुमो के बागी चमरा लिंडा लोहरदगा में फैक्टर नहीं बन पाये. इधर, भाजपा ने गोड्डा, चतरा, कोडरमा, धनबाद, रांची, जमशेदपुर, पलामू और हजारीबाग में जीत का परचम लहराया है.

पलामू, चतरा, जमशेदपुर, कोडरमा व हजारीबाग में भाजपा की बड़ी जीत

भाजपा ने पलामू, चतरा, कोडरमा, जमशेदपुर और हजारीबाग में बड़ी जीत हासिल की है. पलामू में वीडी राम 2,88,807 वोटों से तीसरी बार चुनाव जीते हैं. जमशेदपुर से विद्युतवरण महतो ने भी झामुमो के समीर मोहंती को 2,59,782 वोटों से हराया. कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी ने भी माले विधायक और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद सिंह को 3,77,014 वोटों से हराया.

धनबाद में ढुलू महतो 331583 वोट से जीते

हजारीबाग में भी जेपी पटेल को मनीष जायसवाल ने 2,76,686 मतों से हराया. धनबाद में ढुलू महतो ने 3,31,583 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को हराया. गोड्डा से निशिकांत दुबे और रांची से संजय सेठ ने एक लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है. चतरा से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण ने कांग्रेस के केएन त्रिपाठी को दो लाख से ज्यादा मतों से हराया.

इसे भी पढ़ें

कल्पना सोरेन की झारखंड की राजनीति में हुई धमाकेदार एंट्री, भाजपा प्रत्याशी को 27149 मतों से हराया

एनडीए ने भ्रष्टाचार, परिवारवाद को बनाया मुद्दा, तो इंडिया गठबंधन ने संविधान बदल देने का नरेटिव चलाया

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version