झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण पर्यवेक्षक नियुक्त

Jharkhand Politics: झारखंड को जल्द ही नेता प्रतिपक्ष मिल जायेगा. भाजपा संसदीय बोर्ड ने विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए 2 पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं. दोनों जल्द ही झारखंड आयेंगे और बीजेपी विधायक दल के नेता का चयन करेंगे.

By Mithilesh Jha | March 5, 2025 6:11 PM
an image

Jharkhand Politics: झारखंड को जल्द नेता प्रतिपक्ष मिल जायेगा. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. भाजपा संसदीय बोर्ड ने झारखंड विधानसभा में भाजपा के विधायक दल के नेता के चयन के लिए 2 केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिये हैं. दोनों पर्यवेक्षक जल्द ही झारखंड आयेंगे और विधायकों से रायशुमारी करने के बाद विधायक दल के नेता का चयन करेंगे. पर्यवेक्षकों के नाम भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण हैं. भूपेंद्र यादव केंद्रीय वन, पर्यावरण मंत्री हैं. डॉ के लक्ष्मण ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. वह सांसद भी हैं. राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी.

नेता नहीं चुनने पर भाजपा पर तंज कसती हैं सत्ताधारी पार्टियां

नवंबर-दिसंबर में झारखंड विधानसभा चुनाव हुए थे. इसमें भाजपा को 21 सीटों पर जीत मिली थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 34 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. विपक्षी दलों में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भाजपा अब तक विधायक दल का नेता नहीं चुन पायी है. इसलिए झारखंड को नेता प्रतिपक्ष नहीं मिल पाया है. सत्ताधारी गठबंधन में शामिल पार्टियां लगातार इसके लिए बीजेपी पर तंज कसती हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

नेता प्रतिपक्ष के अभाव में संवैधानिक पदों पर नहीं हो रही नियुक्तियां

नेता प्रतिपक्ष का चयन नहीं होने की वजह से झारखंड में कई संवैधानिक पदों पर नियुक्तियां नहीं हो पा रहीं हैं, क्योंकि उसमें नेता प्रतिपक्ष की भागीदारी जरूरी होती है. विधानसभा चुनाव के बाद विधानसभा के 2 सत्र हो चुके हैं. बजट जैसे अहम सत्र में नेता प्रतिपक्ष को लेकर भाजपा की सदन में सत्ताधारी दलों ने खूब खिंचाई की.

इसे भी पढ़ें

मेरा विद्यालय मेरा अभिमान और शिक्षा के अधिकार से रू-ब-रू हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य

भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट ही निकले लूट के मास्टरमाइंड, 5 गिरफ्तार

सिमडेगा में महिला समेत 5 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा, लेवी वसूलने आये थे सभी

Jharkhand Ka Mausam: रांची का तापमान 30 डिग्री के पार, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

संबंधित खबर
संबंधित खबर और खबरें

Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है।
रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version