‘कांग्रेस फिर इतिहास रचने को है तैयार’ केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से मुलाकात के बाद बोले बंधु तिर्की
Jharkhand Politics: झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड में संगठन विस्तार और मजबूती पर चर्चा हुई. बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है. राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता ने लिया है. कांग्रेस उस संकल्प को साकार करने में जुटी है.
By Guru Swarup Mishra | June 24, 2025 3:37 PM
Jharkhand Politics: रांची-झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की दिल्ली प्रवास पर हैं. उन्होंने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक से मुलाकात की. झारखंड में कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज और विस्तार को लेकर इस दौरान चर्चा हुई. पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने संगठन सृजन को लेकर राज्य में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक चलाए जा रहे अभियान की जानकारी भी दी. झारखंड में कांग्रेस का संगठन कैसे प्रभावशाली बने और इसके साथ-साथ जनता से जुड़ी हुई समस्याओं का कैसे समय रहते समाधान हो, इस पर सबसे ज्यादा फोकस करने पर विमर्श हुआ.
जनता से किया हर वादा धरातल पर उतारना है-बंधु
झारखंड में गठबंधनवाली सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है. कांग्रेस का उद्देश्य राज्य की जनता से किया गया हर वादा समय पर धरातल पर उतारना है. वर्तमान में राज्य के सभी 24 जिलों में कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका तय करने का निर्णय लिया गया है.
राहुल गांधी को अगला पीएम बनाने का संकल्प-बंधु तिर्की
पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बताया है कि कांग्रेस एक बार फिर राजनीतिक इतिहास रचने के लिए तैयार है. इसमें संगठन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी. राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कांग्रेस के हर नेता और कार्यकर्ता ने लिया है. उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में कांग्रेस संगठन काम कर रही है.
Latest Ranchi News in Hindi : रांची के स्थानीय समाचार, इवेंट, राजनीति, एजुकेशन, मौसम, बिजनेस, रेलवे, प्रशासनिक खबरों की ताजा अपडेट के लिए प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, ग्राउंड रिपोर्ट, फैक्ट चेक के साथ खबरों की विश्वनीयता सुनिश्चित की जाती है। यहां पर प्रभात खबर के 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञ की खोजपरक रिपोर्टिंग, लेख, फीचर, टिप्पणी भी आपको रियल टाइम में और मुफ़्त मिलती है। रांची की चुनी हुई और महत्वपूर्ण खबरें भी पढ़ें । रांची मौसम: आज का सटीक और विस्तृत मौसम पूर्वानुमान ( मौसम ) यहां देखें।